Advertisement

New Zealand Cyclone Gabrielle: कुदरत ढाह रही कहर, बाढ़ से 1,00,000 से ज्यादा लोग प्रभावित

New Zealand Cyclone Gabrielle

New Zealand Cyclone Gabrielle

Share
Advertisement

New Zealand Cyclone Gabrielle: न्यूजीलैंड में इन दिनों चक्रवात गैब्रियल का कहर  बरस रहा है। देश में 14 फरवरी को चक्रवात गेब्रियल के वजह से 11 लोगों की मौत हो गई। इस भयंकर तबाही की वजह से न्यूजीलैंड में आपातकाल (Emergency In New Zealand) की घोषणा की जा चुकी है। कुदरत का कहर इतनी  भयानक तरह बरसा है कि इससे कई सड़कों और घरों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। जानकारी के लिए बता दें कि इस भयानक मंजर से 100,000 से ज्यादा लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हो गए हैं। आपको बता दें कि इसका  एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों को बाढ़ से परेशान होते हुए देखा जा रहा है।

Advertisement

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक , इंटरनेट पर एक लाइव-स्ट्रीम वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें हॉक्स बे (Hawke’s Bay) में श्रमिकों को बाढ़ से नेविगेट करने के लिए रेफ्रिजरेटर और गद्दे का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो 37 मिनट का है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को 2 हजार से ज्यादा बार शेयर किया गया है पोस्ट को देखकर लोग कमेंट बाक्स में न्यूजीलैंड आवाम  के लिए प्राथना कर रहे हैं।

10,000 लोगों को किया गया विस्थापित

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 10,000 लोग विस्थापित किए गए हैं, शहर और कस्बों में  बिजली और पीने के पानी की भारी समस्याए देखने को मिल रही हैं। स्थानीय सरकारी अधिकारियों ने ये अनुमान लगाया है कि सैकड़ों लोगों से अभी भी संपर्क किया जाना बाकी है। प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने शुक्रवार को हॉक की खाड़ी क्षेत्र का दौरा भी किया। प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने कहा कि ‘पूरा देश प्रभावित समुदायों के लिए महसूस कर रहा है।’ कुछ लोग बहुत ही नाजुक स्थिति में हैं।  जानकारी के लिए बता दें कि न्यूजीलैंड में इस प्राकृतिक आपदा के बाद तीसरी बार आपातकाल की घोषणा हुई है।  इससे पहले भी 2019 में क्राइस्टचर्च आतंकी हमले और 2020 में कोविड महामारी को दौरान आपातकान लगाया जा चुका है। चक्रवात से हुई तबाहियों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने भी आ रही है।

ये भी पढ़े:MP News भक्ति के रंग में चढ़ गई भक्तों को भांग, हॉस्पिटल में 250 लोग भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *