खेल

ODI हिस्ट्री में भारत की सबसे बड़ी जीत, पढ़ें

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 263 गेंद बाकी रहते 10 विकेट से एशिया कप जीत लिया। यह बाकी बची हुई गेंद के मामले में ODI हिस्ट्री में भारत की सबसे बड़ी जीत रही। एशिया कप फाइनल रोहित का 250वां वनडे मैच था। रोहित शर्मा दूसरी बार एशिया कप जीतने वाले भारत के तीसरे कप्तान बन गए।

1999 में खेली गई कोकोकोला चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीलंका ने भारत को सिर्फ 54 पर ऑलआउट कर दिया था। भारत ने 24 साल बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में श्रीलंका को 15.2 ओवर में 50 पर ऑलआउट कर बदला ले लिया।   बैटिंग परफॉर्मेंस की बात करें, तो रोहित शर्मा शुभमन गिल के बाद भारत के लिए एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

रोहित ने 6 मुकाबलों की 5 पारियों मे 48.50 की औसत और 107.78 स्ट्राइक रेट के साथ 194 रन बनाए। गौर करने वाली बात यह है कि एशिया कप में हिटमैन ने लगातार 3 अर्धशतक लगाए। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में ODI एशिया कप में महेंद्र सिंह धोनी के बराबर 9 मैच जीत लिए हैं।

Related Articles

Back to top button