
Haryana : कांग्रेस ने हरियाणा मांगे हिसाब कैंपेन चला रही है। इसी पर ही सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने निशाना कहा कि कांग्रेस झूठ फैलाकर लोगों को गुमराह करती है। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने झूठ बोला और भ्रामक जानकारी फैलाई। हम अपने काम का लेखा-जोखा देते हैं।
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमने कांग्रेस से कुछ सवाल पूछे थे लेकिन अब तक उसका जवाब नहीं दिया गया है. हुड्डा साहब को भी अपने 10 साल के शासन के काम का हिसाब देना चाहिए. उन्हें यह भी बताना चाहिए कि जब वे सत्ता में थे तो उन्होंने क्या काम किया था. जो लोग हमारे काम का हिसाब मांग रहे हैं उन्हें बताना चाहता हूं कि हमने विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए कई फैसले लिए हैं।
‘हमारे काम का लेखा – जोखा मांग रहे हैं’
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि वे हमसे हमारे काम का लेखा-जोखा मांग रहे हैं. पिछले 10 साल में डबल इंजन की सरकार ने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम किया है. हम अपने काम का लेखा-जोखा देते हैं जबकि कांग्रेस झूठ फैलाकर लोगों को गुमराह करती है। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने झूठ बोला और भ्रामक जानकारी फैलाई कि अगर नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बन गए तो संविधान बदल दिया जाएगा. झूठ का सहारा लेकर वोट लेना और बाद में जनता का शोषण करना उनके डीएनए में है.
Punjab : 30 लाख पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान का लक्ष्य निर्धारित किया : गुरमीत सिंह खुड्डियां
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐ