Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की कर्मचारियों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए पंजाब के कृषि, पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज यहां किसान भवन में पंजाब मंडी बोर्ड के ठेका आधारित कर्मचारियों, मंडी बोर्ड वर्कर्स यूनियन तथा वेटरनरी इंस्पेक्टरों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं और उनकी मांगों एवं समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।
विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश
बातचीत के दौरान गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कार्यप्रणाली, नियमितीकरण तथा सेवा मामलों से संबंधित मांगों की समीक्षा की। उन्होंने पंजाब मंडी बोर्ड और पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी मामलों का तत्काल निपटारा सुनिश्चित करें।
अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी रहे उपस्थित
प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाते हुए कि उनके मांग पत्रों में उठाए गए मुद्दों की प्राथमिकता के आधार पर जांच की जाएगी, खुड्डियां ने कहा कि सभी जायज मांगों और समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाएगा। इन बैठकों में पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन विभाग के प्रमुख सचिव राहुल भंडारी, निदेशक परमदीप सिंह वालिया तथा पशुपालन विभाग एवं पंजाब मंडी बोर्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें- Kanpur Aircraft Crash : कानपुर में गंगा बैराज पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट और ट्रेनर की मौत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









