Gorakhpur: आज चिड़ियाघर में आएंगे 4 नए मेहमान, चेन्नई से आ रहे दो रिटीकुलेटेड पाइथन और 2 बोनट बंदर

गोरखपुर(Gorakhpur) चिड़ियाघर में आज नए मेहमान आएंगे। यहां दो रिटीकुलेटेड पाइथन और दो बोनट बंदर लाए जा रहे हैं। इन रिटीकुलेटेड पाइथन और बोनट बंदरों को चेन्नई से लाया जा रहा है। हालांकि, पहले इन्हें चेन्नई कानपुर चिड़ियाघर लाया गया और फिर आज यानी कि बुधवार को इन्हें कानपुर चिड़ियाघर से गोरखपुर लाया जाएगा। यहां चिड़ियाघर में नए मेहमानों के स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
गोरखपुर चिड़ियाघर के निदेशक एच राजामोहन ने बताया, कुछ वन्यजीवों के एक्सचेंज कर यहां लाने के लिए कुछ दिन पहले अरिगनर अन्ना जूलॉजिकल पार्क, वंडालूर चेन्नई से पत्राचार किया गया था। जिसमें केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से अनुमति मिलने के बाद दो रिटीकुलेटेड पाइथन और दो बोनट बंदरों को गोरखपुर प्राणी उद्यान लाया जा रहा है।
14 दिन क्वारंटाइन रहेंगे
इन वन्यजीवों को जिम्मेदारी चेन्नई से कानपुर प्राणी उद्यान तक कानपुर प्राणी उद्यान की टीम देखरेख में लाया गया। इसके बाद आज गोरखपुर की टीम इन्हें लेकर गोरखपुर पहुंचेगी। उम्मीद है दोपहर बाद टीम इन नए मेहमानों को लेकर चिड़ियाघर पहुंची। हालांकि, पहले इन्हें 14 दिन बाड़े में क्वारंटाइन किया जाएगा। इसके बाद इन्हें दर्शकों के लिए बाड़े में छोड़ा जाएगा। उम्मीद है अप्रैल के दूसरे हफ्ते के बाद दर्शक इन नए मेहमानों का दीदार कर सकें
क्या है रिटीकुलेटेड पाइथन?
रिटीकुलेटेड पाइथन सबसे बड़े सांपों में से एक होता है। इसके शरीर पर विशेष प्रकार के धब्बे होते हैं। यह कई बार इंसानों का भी शिकार कर लेता है। इसकी औसत लंबाई 15 से 20 फीट फीट होती है और शरीर का वजन करीब 50 kg या इससे भी अधिक होता है। यह मुख्य रूप से दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के देशों में पाया जाता है। अभी तक प्राणी उद्यान में इस प्रजाति का सांप नहीं था। दर्शकों के लिए एक अलग ही कौतूहल पैदा करेगा।
ये भी पढ़ें: Gorakhpur: कोर्ट ने 8 साल पुराने केस में BJP सांसद को किया बरी