Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की सिफारिशों पर पंजाब के राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री रक्षक पदक तथा उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किए जाने वाले पंजाब पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों के नामों की घोषणा की है.
उल्लेखनीय है कि सीनियर कांस्टेबल लवप्रीत सिंह, कांस्टेबल बॉबी कुमार, लेडी कांस्टेबल चरनजीत, लेडी कांस्टेबल ममता रानी और सीनियर कांस्टेबल अंग्रेज सिंह को मुख्यमंत्री रक्षक पदक के लिए चुना गया है.
तीन पीपीएस अधिकारी भी शामिल
इसी प्रकार, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किए जाने वाले 20 अधिकारियों/कर्मचारियों में तीन पीपीएस अधिकारी शामिल हैं. इनमें एसपी इन्वेस्टिगेशन, खन्ना पवनजीत, एसपी एसपीयू पंजाब सुरेंदरा सिंह और डीएसपी सीआईडी यूनिट, लुधियाना अश्वनी कुमार शामिल हैं.
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पदक से सम्मानित
अन्य पदक विजेताओं में इंस्पेक्टर राजेश कुमार, इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह, इंस्पेक्टर दविंदर सिंह, इंस्पेक्टर सतपाल, इंस्पेक्टर हर्षजोत कौर, लेडी सब-इंस्पेक्टर इंद्रजीत कौर, एसआई संदीप कुमार, एसआई करमजीत सिंह, एसआई बलदेव सिंह, एसआई सुखविंदर सिंह, एएसआई यादविंदर सिंह, एएसआई नरेंद्र सिद्धू, एएसआई नवतेज सिंह, एएसआई जतिंदर सिंह, सीनियर कांस्टेबल अमनप्रीत सिंह, सीनियर कांस्टेबल रमनप्रीत सिंह और सीनियर कांस्टेबल अमरदीप सिंह शामिल हैं.
सम्मान से बढ़ेगा समर्पण और प्रतिबद्धता
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी और पंजाब पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवाओं को मान्यता देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार व्यक्त किया.
उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान पुलिस बल के अधिकारियों और कर्मचारियों को और अधिक समर्पण, प्रतिबद्धता तथा लगन के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
ये भी पढ़ें- E20 पेट्रोल, फ्लेक्स फ्यूल या EV कार? नई गाड़ी खरीदने से पहले जानें किसमें है ज्यादा फायदा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप







