UP: मनपंसद गाना नहीं बजा तो भड़का फौजी, कर दी फायरिंग

Firing in Marriage Celebration

Firing in Marriage Celebration

Share

Firing in Marriage Celebration: चंदौली में एक गांव में शादी के दौरान बवाल हो गया। मनपसंद गाना नहीं बजा तो बारात में आया फौजी अपना आपा खो बैठा और फायर कर दिए। इस फायरिंग में महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने फौजी को उसकी लाइसेंसी पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया है। कानूनी कार्रवाई की गई है। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी में ट्रामा सेंटर ले जाया गया। हालांकि तीनों खतरे से बाहर हैं।

Firing in Marriage Celebration: तीन घायलों में दो गंभीर

बताया गया कि चंदौली के धीना थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में बुधवार को शादी समारोह था। यहां मैनेजर बिन्द के घर गाजीपुर जनपद से बरात आई थी। इस बरात में डीजे पर नाचने को लेकर बवाल हो गया। एक बराती जो कि फौजी बताया गया उसने अपने मनपसंद गाने की फरमाइश की। गाना नहीं बजा तो वो भड़क गया। इस पर फौजी ओमप्रकाश ने अपने 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। घटना में मुरलीपुर निवासी रवि (25) और उसकी बड़ी बहन रिंकी (30) गोली लगने से घाय़ल हो गए। बराती पक्ष के अमित कुमार बिंद (32) को भी गोली लगी।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

घटना की सूचना धीना पुलिस को दी गई। पर पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में रेफर किया गया। रवि और रिकी को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया जबकि अमित कुमार का इलाज जिला चिकित्सालय में ही चल रहा है। 

Firing in Marriage Celebration: रात 10 बजे हुई घटना

प्रभारी निरीक्षक धीना रमेश यादव ने कहा, घटना रात लगभग 10 बजे की है फायर करने वाले आरोपी फौजी को गिरफ्तार किया गया है। तीनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। मौके पर शांति है। विवाद डीजे पर नाचने को लेकर हुआ था।

ये भी पढ़ें: हत्यारोपी मां से बच्चों ने फेरा मुंह, बोले, इन्हें मिले पापा के कत्ल की सजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें