Advertisement

ओणम पर भारतीय नारी की तरह सजी Malaika Arora, सूट और माथे पर बिंदी देख फैंस के उड़े होश

ओणम पर भारतीय नारी की तरह सजी Malaika Arora

ओणम पर भारतीय नारी की तरह सजी Malaika Arora

Share
Advertisement

Malalika Arora Celebrate Onam: बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा ने सोमवार को अपने परिवार और फ्रेंड्स के साथ ओणम का त्यौहार सेलिब्रेट किया। इस दौरान एक्ट्रेस भारतीय नारी के रुप में सजी हुई नजर आईं।

Advertisement

सोमवार को पूरे देश में ओणम का त्यौहार मनाया गया। आम से लेकर खास तक हर व्यक्ति इस त्यौहार के जश्न में डूबा हुआ नजर आया। वहीं इस खास त्यौहार को मलाइका अरोड़ा ने भी सेलिब्रेट किया। मलाइका ने अपनी फैमिली के साथ ट्रेडिशनल अंदाज में इसे सेलिब्रेट किया। मलाइका सलवार सूड पहने माथे पर बिंदी लगाए कयामत ढा रही थीं। मलाइका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं।

मलाइका ने ट्रेडिशनल अंदाज में मनाया ओणम

मलाइका अरोड़ा ओणम सेलिब्रेशन के लिए अपनी बहन अमृता के साथ निकलीं। उन्हें सोमवार को ओणम मनाने के लिए बांद्रा में देखा गया। मलाइका ने अपनी मां जॉयस अरोड़ा के घर पर अपने दोस्तों के साथ ओणम पर खास लंच का आयोजन किया था। जिसमें अदिति गोवित्रिकर, वाहबिज मेहता और डेलनाज़ दारूवाला सहित कई लोग शामिल हुए थे।

मलाइका के ट्रेडिशनल लुक पर फैंस हुए फिदा

मलाइका अरोड़ा कम ही ट्रेडिशनल लुक में देखा जाता है। ऐसे में जब मलाइक ओणम के लिए अनारकली सूट और दुपट्टा पहन, माथे पर बिंदी लगाए मुंबई की सड़कों पर निकली तो हर कोई उन्हें देख रहा था। मलाइका अपने इस अंदाज में कयामत ढा रही थीं। उन्होंने अपने लुक को सनग्लासेस लगाकर पूरा किया था। साथ में उन्होंने ब्राउन बैग कैरी किया था। फैंस को भी मलाइका का ये अंदाज काफी पसंद आया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबरों पर लगाया विराम

पिछले कुछ दिनों से मलाइका और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही थीं। लेकिन कपल ने डिनर डेट पर एक साथ स्पॉट होकर इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। वहीं मलाइका ने कई ऐसे हिंट दिए थे जो इन खबरों को हवा देने का काम कर रही थीं।

ये भी पढ़ें: Rani Mukerji हर शुक्रवार पति Aditya Chopra के साथ करती हैं ये काम, बोलीं – हम दोनों एक साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *