Advertisement

इस देश में चलाया किंग खान ने अपना जादू! आजादी के बाद पहली बार रिलीज होगी कोई हिंदी फिल्म

Share
Advertisement

बांग्लादेश: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के दुनिया भर में फैंस है इसी के साथ ही, बांग्लादेश में शाहरुख खान कि बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। शाहरुख की फिल्म पाठान बांग्लादेश में रिलीज होने जा रही है। आपको बता दे कि, 1971 में बांग्लादेश के पाकिस्तान से अलग होने के 52 सालों बाद पहली बार कोई भारतीय फिल्म बांग्लादेश में रिलीज होने जा रही है। वहां की लोकल फिल्म इंडस्ट्री को सपोर्ट करने के लिए वहां बॉलीवुड की फिल्मों को रिलीज़ नहीं किया जाता था। बता दें, पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश में भी बॉलीवुड फिल्मों पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

Advertisement

1972 में देश की आजादी के बाद से स्थानीय फिल्म इंडस्ट्री की रक्षा के लिए बॉलीवुड द्वारा निर्मित फिल्मों को बांग्लादेश में सिनेमाघरों से प्रतिबंधित कर दिया गया था। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘पठान’ इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। पठान ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे। फिल्म ‘पठान’ बांग्लादेश में 12 मई को रिलीज होगी।

खुश है आर्टिस्ट नेल्सन डिसूजा : YRF

मीडिया से बात करते हुए यश राज फिल्म्स के आर्टिस्ट नेल्सन डिसूजा ने कहा – सिनेमा हमेशा ही अलग-अलग देशों और कल्चर को जोड़ते आया है। सिनेमा ने लोगों के बीच रेस से जुड़ा गैप खत्म करने में हमेशा मदद की है। फिल्में बॉर्डर पार भी ऑडियंस से प्यार कमाती हैं और लोगों को एक-दूसरे से जोड़े रखती हैं। मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि पठान अब बांग्लादेश में भी रिलीज होने जा रही है। फिल्म पहले ही वर्ल्डवाइड अच्छी कमाई कर चुकी है।

पठान सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म

पठान दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है। फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1050 करोड़ रुपए की कमाई की है। पठान ने सिर्फ भारत में ही 545 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। जबकि ओवरसीज में फिल्म ने 396.02 करोड़ की कमाई की।

पठान तोङ़ चुकी है फिल्म बाहुबली के सभी रिकॉर्ड

यहां तक कि इसने बाहुबली 2 के 6 साल पुराने रिकॉर्ड को सिर्फ 38 दिनों में तोड़ दिया था। बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन ने 510.90 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था। बाहुबली 2 पहली फिल्म थी जिसने 500 करोड़ क्लब में एंट्री की थी। हालांकि, रिलीज से पहले फिल्म कई विवादों में फंस गई थी। फिल्म के गाने बेशरम रंग में दीपिका ने सैफरन कलर की बिकिनी के कलर पर भी विवाद हो चुका है।

ये भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा अब दोहा में अपना जलवा बिखेरने को तैयार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *