बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म दृश्यम द कन्क्लूजन का आधिकारिक ट्रेलर बुधवार को गोआ में लॉन्च हुआ। इवेंट के दौरान अजय देवगन ने मोहनलाल का जिक्र करते हुए बड़ा बयान दिया।
अजय देवगन ने कहा कि कहानी बिल्कुल अलग
हैट्रेलर लॉन्च के दौरान अजय देवगन ने कहा कि वो चाहते हैं मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल इस फिल्म को देखें और अपनी राय दें।उन्होंने कहा, “कहानी पूरी तरह अलग है। हमने मोहनलाल वाली फिल्म से अलग रास्ता लिया है। मैं चाहता हूं मोहनलाल सर फिल्म देखें। उनकी मंजूरी मेरे लिए बहुत जरूरी है।”
tribuneindia.comट्रेलर में क्या दिखा?
ट्रेलर में अजय देवगन फिर विजय सलगावकर बने नजर आए। इस बार उनके सामने जयदीप अहलावत एक नए अधिकारी के रूप में हैं, जो पुराने मामले को दोबारा खोलने की कोशिश कर रहे हैं।ट्रेलर में फैमिली ड्रामा, सस्पेंस और ट्विस्ट साफ दिख रहे हैं। दर्शक इसे फ्रैंचाइजी का फिटिंग एंड बता रहे हैं।
जयदीप अहलावत का किरदार नया है
दृश्यम 2′ में अक्षय खन्ना की भूमिका को कोई नहीं भुला सकता है. लेकिन अब वो दृश्यम 3 का वो हिस्सा नहीं हैं. इसे लेकर सवाल जयदीप से ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भी पूछा गया था.

इस पर जयदीप अहलवात ने कहा, ‘नहीं, बिल्कुल नहीं. जब मैंने कहानी सुनी थी तो ऐसा नहीं था कि वो किरदार अक्षय सर की जगह आ रहा है. एक किरदार की जर्नी खत्म होती है और दूसरा किरदार आता है. इस किरदार के साथ उस किरदार को जोड़ना ठीक नहीं है. ये अलग जर्नी होने वाली है, इंट्रोडक्शन नया होने वाला है.’
सोशल मीडिया पर ट्रेलर वायरल
ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। फैन्स अजय देवगन के परफॉर्मेंस और नई स्टोरीलाइन को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म जल्द थिएटर्स में आने वाली है।









