Elon Musk Net Wort : दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क को शेयर बाजार में आई गिरावट के चलते बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. SpaceX और Tesla के शेयरों में कमजोरी आने से उनकी कुल संपत्ति में भारी कमी दर्ज की गई है. इसके साथ ही वह दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर होने का दर्जा खो चुके हैं.
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, बुधवार को मस्क की नेट वर्थ घटकर 946 अरब डॉलर रह गई. इससे पहले उनकी संपत्ति 1.11 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी, जबकि हाल ही में यह 1.32 ट्रिलियन डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंची थी. हालांकि, संपत्ति में गिरावट के बावजूद मस्क अभी भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं.
मस्क की संपत्ति में बड़ी कमी
SpaceX के शेयरों में गिरावट ने उनकी संपत्ति पर सबसे ज्यादा असर डाला. कंपनी के शेयर 16 जून को अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचे थे, जिसके बाद इस सप्ताह इनमें करीब 30 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली. सोमवार को अकेले शेयरों में 16 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मस्क की संपत्ति में लगभग 240 अरब डॉलर की कमी आई.
बॉन्ड योजना से बाजार में बढ़ी चिंता
वहीं, Tesla के शेयरों में भी पिछले दो दिनों में गिरावट देखने को मिली, जिससे मस्क की कुल संपत्ति पर अतिरिक्त दबाव पड़ा.
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, SpaceX की ओर से अंतरिक्ष में नए डेटा सेंटर और एआई प्रोजेक्ट्स के लिए 25 अरब डॉलर के बॉन्ड जारी करने की योजना और AI क्षेत्र में बढ़ते निवेश को लेकर निवेशकों में चिंता बढ़ी है.
AI निवेश को लेकर बढ़ी निवेशकों की चिंता
इसके अलावा SpaceX द्वारा AI और कोडिंग क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए Cursor AI को 60 अरब डॉलर में खरीदने के सौदे की खबर ने भी बाजार में हलचल पैदा की. इस सौदे के लिए नए शेयर जारी किए जाने से मौजूदा निवेशकों की हिस्सेदारी के मूल्य पर असर पड़ा है.
निवेशकों को आशंका है कि एआई पर बढ़ रहा खर्च आने वाले समय में लाभ देगा, लेकिन इसके लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. इसी वजह से कई बड़ी टेक कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है.
ये भी पढ़ें- WhatsApp ग्लोबल हेड Kunal Shah की कहानी, डिलीवरी बॉय, मेहंदी कोन बेची, 14-15 साल की उम्र… पढ़ें सफलता की पूरी कहानी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









