Advertisement

NTA NEET UG 2023: जल्द ही शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, 7 मई को होगी परीक्षा

Credits: google

Share
Advertisement

जल्द ही राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी NEET UG 2023 पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, NTA जल्द ही परिक्षा के पंजीकरण की घोषणा कर सकता है। आधिकारिक सूचना एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी।

Advertisement

नीट यूजी परीक्षा 2023 7 मई, 2023 को आयोजित होने वाली है। पंजीकरण शुरू होने के बाद, उम्मीदवार नीट यूजी 2023 के लिए neet.nta.nic.in पर आवेदन कर सकेंगे। NEET (UG) 2022 विभिन्न भाषाओं जैसे – अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा।

NEET परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं, कक्षा 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज जमा करने होंगे। उम्मीद है कि नीट यूजी 2023 परीक्षा NEET 2022 के समान पैटर्न पर आयोजित की जाएगी। नीट यूजी 2023 परीक्षा 720 अंकों की होगी।

परिक्षा के पाठ्यक्रम में तीन विषय शामिल हैं: फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी। एंट्रेंस एग्जाम में 11वीं और 12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के विषय होंगे।

NTA NEET UG 2023: रजिस्ट्रेशन करने के स्टेप्स

  • STEP 1: आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
  • STEP 2: होमपेज पर NEET UG 2023 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पर क्लिक करें
  • STEP 3: रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें
  • STEP 4: सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
  • STEP 5: आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • STEP 6: भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें

ये भी पढ़ें: CBSE CTET Result 2023: कब, कैसे आप अपना स्कोर चेक कर सकते हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *