Advertisement

CBSE CTET Result 2023: कब, कैसे आप अपना स्कोर चेक कर सकते हैं?

Credits: Google

Share
Advertisement

CBSE CTET Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का परिणाम घोषित कर सकता है। CTET दिसंबर 2022 सूचना बुलेटिन के अनुसार, CBSE CTET परिणाम 2022 फरवरी के अंत तक जारी किया जाएगा। एक बार घोषित होने के बाद, CTET परिणाम का 16वां एडिशन आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध होगा।

Advertisement

CBSE CTET 2023 परीक्षा 28 दिसंबर से 7 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। आप सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई सीटीईटी 2022 फाइनल आंसर की भी जल्द जारी होने की उम्मीद है। CTET 2022 परीक्षा देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित की गई थी।

CBSE CTET Result 2023: चेक करने के स्टेप्स

STEP 1: सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

STEP 2: CTET Result 2023 लिंक पर क्लिक करें

STEP 3: लॉगिन के लिए जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

STEP 4: आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा।

STEP 5: रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

STEP 6: आगे के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें: Haryana School Time: CM ने बदला स्कूल टाइम टेबल, देखें नया शेड्यूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें