दिल्ली में मौसम ने ली करवट, धूल भरी आंधी और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत

दिल्ली में मौसम ने ली करवट, धूल भरी आंधी और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत
Delhi Weather : राजधानी दिल्ली में शुक्रवार शाम धूल भरी आंधी और बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार को गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। आईएडी के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास व न्यूनतम तापमान बीस डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को तेज हवा चलने से मौसम में बदलाव हुआ और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बृहस्पतिवार के अधिकतम तापमान से 3.8 डिग्री कम है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
हल्की बारिश भी हो सकती है
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और आसपास के शहरों में आज भी हल्की बारिश हो सकती है। बृहस्पतिवार से लगातार बारिश और आंधी के कारण गर्मी में कमी आई है। शनिवार को राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है।
प्रतिकूल मौसम की चेतावनी दी है
दिल्ली में शुक्रवार की शाम धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलीं और मौसम विभाग ने आने वाले समय में प्रतिकूल मौसम की चेतावनी दी है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में खराब मौसम की वजह से शुक्रवार शाम इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पन्द्रह से अधिक उड़ानों का मार्ग बदल दिया गया।
शाम 7:15 बजे एक्स पर एक पोस्ट में कहा
दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) ने शाम 7:15 बजे एक्स पर एक पोस्ट में कहा दिल्ली में खराब मौसम की वजह से दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है। कि वे उड़ानों के बारे में जानकारी के लिए अपनी-अपनी एयरलाइन से संपर्क करें। विमान कंपनी इंडिगो ने कहा कि दिल्ली और जयपुर में धूल भरी आंधी चल रही है जिससे विमानों की आवाजाही प्रभावित हो रही है जिससे हवाई यातायात में रुकावट पैदा हो सकती है।
ये भी पढ़ें : कुलभूषण जाधव, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को कब लाएंगे, संजय राउत का केंद्र सरकार पर तंज
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप