
Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम बदल गया है। यहां सुबह-शाम सर्दी पड़ने लगी है। दिल्ली में बदलते मौसम के बीच दिसंबर का पहला हफ्ता सामान्य होने वाला है। दिसंबर के पहले हफ्ते में तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी, इसलिए अधिक सर्दी भी नहीं होगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते, शहर में बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में बादल छाए रहने के दौरान स्मॉग बना रहेगा।
दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री था, जो सामान्य से एक डिग्री कम था और न्यूनतम तापमान दो डिग्री अधिक था। दिल्ली में गुरुवार को सबसे कम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को दिन भर राजधानी में बादल छाए रहे। शुक्रवार को राजधानी में आंशिक बादल रहने का अनुमान मौसम विभाग ने किया है।साथ ही मौसम विभाग ने सुबह हल्के कोहरे की भी संभावना बताई है।
मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को दिल्ली में तापमान 25 से 13 तक होगा। आने वाले दो दिनों में मौसम नहीं बदलेगा। चार दिसंबर तक सुबह से धुंध देखा जा सकता है। सर्द हवाएं भी चल सकती हैं। दिल्ली की हवा भी अच्छी नहीं है। शुक्रवार को दिल्ली के आरके पुरम में वायु गुणवत्ता खराब है। यहां शुक्रवार सुबह 312 यूआई दर्ज किया गया। आनंद विहार का एक्यूआई 296 था। Naraela की वायु गुणवत्ता 245 थी। अलीपुर की वायु गुणवत्ता 192 थी।
मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को दिल्ली में तापमान 25 से 13 तक होगा। आने वाले दो दिनों में मौसम नहीं बदलेगा। चार दिसंबर तक सुबह से धुंध देखा जा सकता है। सर्द हवाएं भी चल सकती हैं। दिल्ली की हवा भी अच्छी नहीं है। शुक्रवार को दिल्ली के आरके पुरम में वायु गुणवत्ता खराब है। यहां शुक्रवार सुबह 312 यूआई दर्ज किया गया। आनंद विहार का एक्यूआई 296 था। नरेला की वायु गुणवत्ता 245 थी। अलीपुर की वायु गुणवत्ता 192 थी।
गौरतलब है कि जीरो से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’, 401 और 450 के बीच ‘गंभीर’ और 450 के ऊपर ‘अत्यंत गंभीर’ माना जाता है.