Delhi Building Collapse : दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में तीन मंजिला इमारत गिर गई है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना दोपहर 1:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास की अन्य बिल्डिंगों को भी खाली करा लिया गया है।
स्थानीय लोग हथौड़े से मलबा हटाने की कोशिश कर रहे हैं। मलबे में कुछ गाड़ियों के दबने की भी जानकारी है।प्राथमिक जानकारी के मुताबिक दिल्ली (Delhi) की इस बिल्डिंग में पीजी (PG) चलता था, जिससे मलबे में बच्चों के दबे होने की आशंका है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कितने बच्चे अंदर फंसे हैं।
खबर अपडेट की जा रही है-








