Delhi NCRUttar Pradeshराष्ट्रीय

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी

दिल्ली, नोएडा और पूरे एनसीआर में मौसम ने करवट ले ली है। दोपहर बाद कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने दिल्ली में येलो अलर्ट जारी करते हुए शाम और रात के समय बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना जताई है। आने वाले दिनों में भी हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

Delhi Noida Weather : दिल्ली, नोएडा समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम का रुख बदल गया है। गुरुवार दोपहर बाद कई इलाकों में बादल छाने के साथ गरज-चमक और तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

शाम और रात में तेज बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। शाम से रात तक करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली में तापमान में गिरावट की संभावना

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दिल्ली में न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना है। नोएडा में भी मौसम सुहावना बना रहेगा। यहां बादल छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में बारिश होने का अनुमान है।

शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश की चेतावनी

IMD ने शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को सुबह से दोपहर तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, दोपहर बाद कुछ इलाकों में बारिश का दूसरा दौर देखने को मिल सकता है। इस दौरान आंधी, तेज हवाओं और बिजली कड़कने की स्थिति बन सकती है। तापमान 24 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

रविवार को भी बादल छाए रहने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- IAF का 17 दिन का युद्धाभ्यास, सीमा पर बढ़ी हलचल, पाकिस्तान ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button