Haryana

हरियाणा सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत, वेतन और सुविधाओं में होगा बड़ा बदलाव

हरियाणा सरकार ने पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों के हित में बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। 10 साल से अधिक सेवा दे रहे कर्मचारियों को हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी (सेवा की सुनिश्चितता) अधिनियम, 2024 के दायरे में लाने का प्रस्ताव है। इसके बाद वेतन वृद्धि, जोखिम भत्ता और कई अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ मिल सकेंगे।

Haryana News : सरकार इन कर्मचारियों को हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी (सेवा की सुनिश्चितता) अधिनियम, 2024 के दायरे में लाने के लिए तैयार है ताकि इन कर्मचारियों को भी नियमित कर्मचारियों के लगभग समान लाभ प्रदान किए जा सके। इससे इन कर्मचारियों को 60 वर्ष तक सेवा की भी सुनिश्चितता हो जाएगी। इसके अतिरिक्त, इन कर्मचारियों को ₹ 2,000/-मासिक जोखिम भत्ता भी देने को तैयार है।

सरकार एक कदम और आगे बढ़ाते हुए इनकी मासिक सैलेरी में उक्त अधिनियम, 2024 के अंतर्गत पात्रता के अलावा 15 प्रतिशत अधिक राशि भी देने को तैयार है।

उक्त अधिनियम, 2024 के तहत इन कर्मचारियों को अन्य लाभ जैसे कि वार्षिक महंगाई भत्ता, डैथ – कम – रिटायरमेंट ग्रेच्यूटी, मातृत्व अवकाश सुविधा तथा एच०के०आर०एन०एल० (HKRNL) के अंतर्गत मिलने वाली एक्स- ग्रेसिया
वित्तीय सहायता राशि एवं एक्स-ग्रेसिया नियुक्ति इत्यादि भी मिलेंगे ।

अतः उपरोक्त अनुसार, पालिका रोल पर 10 वर्षों से अधिक समयावधि तक कार्यरत सफाई कर्मचारियों की मासिक देय राशि ₹ 25,560/- (₹21,970 /- वेतन, ₹2,000 / – जोखिम भत्ता एवं ₹ 1,590 /- अन्य भत्ते) हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- ‘मिर्जापुर द मूवी’ की एडवांस बुकिंग में धमाका, रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई, हर घंटे बिक रहे 1000 से ज्यादा टिकट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button