Mirzapur The Movie : क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है। ओटीटी पर दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करने वाली यह फ्रेंचाइजी पहली बार फिल्म के रूप में सिनेमाघरों में पहुंच रही है। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस फिल्म में Do Numbari गाना सबसे अधिक लोकप्रिय हुआ जिसे ढांडा न्योलीवाला (Dhanda Nyoliwala) ने लिखा और गाया है। हांलाकि इस फिल्म के लिए ढांडा न्योलीवाला ने 4 गाने लिखे थे, Do Numbari गाना सबसे अधिक लोकप्रिय हुआ। एक शो के दौरान Dhanda Nyoliwala ने इस बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि बाकी के तीन गाने ढांडा ने अपने लिए रख लिए। ढांडा न्योलीवाला के शो पर Mirzapur The Movie की पूरी स्टार कास्ट प्रमोशन के लिए पहुंची थी।
एडवांस बुकिंग में शानदार रिस्पॉन्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘मिर्जापुर द मूवी’ (Mirzapur The Movie) की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही दर्शकों ने शानदार प्रतिक्रिया दी। शुरुआती आंकड़ों में देशभर के हजारों शो के लिए बड़ी संख्या में टिकटों की बिक्री दर्ज की गई है।
फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के जरिए करोड़ों रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हासिल कर लिया है। बॉक्स ऑफिस विशेषज्ञों का अनुमान है कि फिल्म पहले दिन 20 से 25 करोड़ रुपये तक की कमाई के साथ शुरुआत कर सकती है।
मुन्ना भैया की वापसी से बढ़ा क्रेज
फिल्म की सबसे बड़ी वजहों में से एक मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा की वापसी मानी जा रही है। इसके अलावा गुड्डू पंडित और कालीन भैया के बीच की दुश्मनी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु शर्मा समेत कई पुराने कलाकार नजर आएंगे। इसके साथ ही कई नए किरदार भी कहानी को आगे बढ़ाते दिखेंगे।
पुराने अंदाज में लौटेगा ‘मिर्जापुर’ का भौकाल
‘मिर्जापुर द मूवी’ (Mirzapur The Movie) में वही हिंसा, राजनीति और सत्ता की लड़ाई देखने को मिलेगी, जिसने वेब सीरीज को लोकप्रिय बनाया था। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जो ओरिजिनल सीरीज से भी जुड़े रहे हैं। फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फैंस को उम्मीद है कि बड़े पर्दे पर भी ‘मिर्जापुर’ की वही कहानी, किरदार और दमदार अंदाज देखने को मिलेगा, जिसने इसे देश की सबसे चर्चित क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी में शामिल किया।
ये भी पढ़ें- राममंदिर के पहले CEO बने पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई है अहम भूमिका
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









