Delhi NCRराजनीतिराष्ट्रीय

कनॉट प्लेस में आज ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली, भारी सुरक्षाबल और दीपके बोले हो सकती है गिरफ्तारी, DTP ने जारी की एडवाइजरी

Lahra Do Tiranga Rally : दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इलाके में 6 हजार पुलिसकर्मियों और CAPF के 22 हजार जवानों की तैनाती की जानकारी है। धारा 163 लागू है और कई जगह बैरिकेडिंग की गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर 3 बजे से यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई है।

Lahra Do Tiranga Rally : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली में कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली करने जा रही है। आज शाम 5 बजे तिरंगा’ रैली निकाली जाएगी। जिसको लेकर प्रशासन का रुख एकदम सख्त है। कनॉट प्लेस समेत आसपास के इलाकों में पुलिसकर्मी व हाई लेवल सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है।

6 हजार पुलिसकर्मी, CAPF के 22 हजार जवान मौजूद है। CCTV कैमरों का नेटवर्क भी बढ़ाया गया है। पूरे इलाके में धारा 163 (जो पुराने कानून में CrPC की धारा 144 के रूप में जानी जाती थी) लगाई गई है। जिसका अर्थ है कि प्रशासन को किसी आपात स्थिति या शांति भंग होने की आशंका में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करने का अधिकार।

संवेदनशील इलाकों में की गई बैरिकेडिंग

सुरक्षा व्यवस्था के तहत कनॉट प्लेस, राजीव चौक, जंतर-मंतर, पालिका बाजार, मेट्रो स्टेशनों और अन्य संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। कनॉट प्लेस, पटेल चौक, ITO और संसद मार्ग समेत कई जगह बैरिकेडिंग की गई है।

CJP के ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन से आसपास के इलाके प्रभावित हो सकते हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 3 बजे से कुछ सड़कों पर यातायात प्रभावित होने की संभावना जताई है। लोगों को सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। वहीं प्रदर्शनकारियों से आदेश के पालन करने की सलाह दी गई है। जानकारी यह भी है कि कुछ चुनिंदा लोगों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान गाने की अनुमति पर विचार करने की बात कही गई है।

अभिजीत दीपके को गिरफ्तारी का डर

बता दें कि CJP की मांग है CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और आशुतोष रांका और सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का विरोध करना। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने गिरफ्तारी की आशंका जताई है। उन्होंने गुरुवार रात 12 बजे PC कर दावा किया कि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) उन्हें गुरुवार रात या शुक्रवार सुबह तक गिरफ्तार कर सकती है।

सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी कर रहे पीछा

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर को आम लोगों के लिए बंद रखने का फैसला किया है। अभिजीत ने आरोप लगाया है कि सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी पीछा कर रहे हैं। मैं नरेंद्र मोदी से कहना चाहता हूं कि हम इससे डरने वाले नहीं हैं। मैं यहां बैठा हूं, आओ उठा लो। अगर इस देश में तिरंगा लहराने के लिए जेल जाना पड़ेगा, तो हम उसके लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी पर CM योगी का निशाना, बोले- नेहरू ही नहीं, मसुरियादीन पासी भी गए थे जेल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button