Haryanaक्राइमराज्य

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए गुरुग्राम हिट एंड रन केस के आरोपी, पीड़िता की भाई ने की ये मांग

Gurugram Hit and Run Case : हाल ही में गुरुग्राम से आई हिट एंड रन केस में एक नया अपडेट सामने आया है। इस घटना के मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला और उसके साथी लवनीश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आज पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने सुनवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, इस मामले की अगली सुनवाई अगले महीने में पहली तारीख यानी 1 अक्टूबर को होगी।

आरोपियों के वकील ललित बिंदल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आज पुलिस की दो दिन की रिमांड पूरी हो चुकी है। जिसके बाद पुलिस ने कोर्ट को यह सूचित करते हुए उन्हें पेश किया कि उनकी जांच पूरी हो गई है। वहीं, कोर्ट ने सुनवाई करते हुए आरोपियो को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला लिया।

अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली – पीड़िता के भाई

पीड़ित महिला बाइकर के भाई ने कहा कि उनका मकसद किसी भी तरह का जातिगत विवाद खड़ा करना नहीं है। वे केवल अपराध के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और चाहते हैं कि मामले में फरार चल रहे बाकी दोनों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए।

उन्होंने कहा कि शिवानी उर्फ सिया के बयान के मुताबिक घटना के समय गाड़ी में चार लोग मौजूद थे। ऐसे में परिवार को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही दोनों अन्य आरोपियों को भी पकड़कर कानून के सामने पेश करेगी।

परिवार के मुताबिक क्लब से सामने आए वीडियो में चारों लोगों के पूरी रात पार्टी करने और सुबह वहां से निकलने की बात दिखाई देती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस संबंध में अभी तक उन्हें कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है।

पीड़ित परिवार ने अधिकारियों से अपील की है कि क्लब की पूरी सीसीटीवी फुटेज और मामले से जुड़े अन्य सभी सबूतों की बारीकी से जांच की जाए, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

ये भी पढ़ें – घर से एक साथ निकली थी तीन सहेलियां, तीनों का तालाब में मिला शव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button