Maryam Nawaz Exposed Pakistan : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज (Maryam Nawaz) ने लाहौर में एक कार्यक्रम के दौरान आतंकवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। Provincial Intelligence Fusion and Threat Assessment Center (PIFTAC) और Artificial Intelligence (AI) Hub की शुरुआत के मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब प्रांत को सबसे बड़ी चुनौती देश के ही कुछ क्षेत्रों से आने वाले सुरक्षा खतरों से है।
मरियम नवाज के इस बयान ने पाकिस्तान की पोल खोल दी है। उसी के घर में यानि पाकिस्तान में ही पड़ोसी राज्यों में आंतकिस्तान एक्टिव है। जो पाक और अन्य देशों के लिए बड़ा खतरा है। क्योंकि पाकिस्तान अक्सर अपने यहां होने वाली आतंकी घटनाओं के लिए पड़ोसी देशों पर आरोप लगाता रहा है।
खैबर पख्तूनख्वाह और बलूचिस्तान से खतरे का जिक्र
मरियम नवाज ने दावा किया कि पंजाब प्रांत को भारत से कम और पाकिस्तान के पड़ोसी प्रांत खैबर पख्तूनख्वाह और बलूचिस्तान से ज्यादा सुरक्षा चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा कि नए सुरक्षा तंत्र की मदद से संभावित खतरों की पहचान पहले की जा सकेगी और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाया जा सकेगा।
अपराध कम होने का भी किया दावा
कार्यक्रम में मरियम नवाज ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए दावा किया कि उनके कार्यकाल में पंजाब प्रांत में अपराध के मामलों में करीब 70 फीसदी तक कमी आई है। उन्होंने कहा कि एआई आधारित निगरानी व्यवस्था और खुफिया सूचनाओं के बेहतर इस्तेमाल से आतंकवाद और अपराध पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी।
आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की दोहरी नीति पर सवाल
मरियम नवाज के बयान के बाद पाकिस्तान की आतंकवाद नीति को लेकर चर्चा तेज हो गई है। आलोचक लंबे समय से आरोप लगाते रहे हैं कि पाकिस्तान अपने यहां सक्रिय आतंकी संगठनों और सुरक्षा चुनौतियों की जिम्मेदारी से बचने के लिए बाहरी देशों पर आरोप लगाता रहा है। वहीं, भारत विरोधी आतंकी संगठनों को लेकर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की भूमिका पर भी लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं।
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कोशिश
PIFTAC और एआई हब का उद्देश्य सुरक्षा एजेंसियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना, खतरों का विश्लेषण करना और संभावित घटनाओं को रोकने के लिए पहले से तैयारी करना बताया गया है। मरियम नवाज के बयान ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी नेटवर्क और आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
जानें कौन है मरियम नवाज
मरियम नवाज का जन्म 1973 में पाकिस्तान के लाहौर शहर में हुआ था। वह पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी हैं। मरियम ने 2012 में राजनीति में कदम रखा। मरियम नवाज ने अपनी शिक्षा लाहौर के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने लाहौर के ही कॉलेज फॉर वुमेन में एफएससी की पढ़ाई की। पढ़ाई में कमजोर होने के कारण मरियम का एडमिशन लाहौर के प्रसिद्ध किन्नार्ड कॉलेज में नहीं हो सका।
इस पर उस वक्त पंजाब सूबे के मुख्यमंत्री रहे उनके पिता नवाज शरीफ ने कॉलेज के प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद कॉलेज में छात्रों और कर्मचारियों ने प्रिंसिपल की बहाली की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। जब मामला सुर्खियों में आया तो नवाज शरीफ को प्रिंसिपल को बहाल करना पड़ा। इसके बाद मरियम ने डॉक्टर बनने का प्रयास किया। इसलिए उन्होंने 1980 के दशक के अंत में किंग एडवर्ड मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया हालांकि, अवैध प्रवेश पर विवाद पैदा होने के बाद, उन्हें अपनी डिग्री पूरी किए बिना कॉलेज छोड़ना पड़ा।
ये भी पढ़ें- नेपाल में बाढ़ का कहर, 1,344 मौतें, 5 हजार लापता, टूरिज्म सेक्टर को बड़ा झटका
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









