विदेश

‘पूरी तरह मिटा देंगे’, अमेरिकी रक्षा मंत्री की ईरान को कड़ी चेतावनी

America-Iran Tension : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ईरान ने अमेरिकी नौसेना के जहाजों पर हमला किया तो अमेरिका उसके तेल टैंकरों को नष्ट कर उन्हें डुबो देगा.

हेगसेथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर का बयान साझा किया. कूपर ने कहा था कि अगर ईरान अमेरिकी जहाजों पर हमला करता है तो उसे इसकी बड़ी आर्थिक कीमत चुकानी पड़ सकती है, उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने सैनिकों और जहाजों की रक्षा करने से पीछे नहीं हटेगा.

तीन ईरानी तेल टैंकरों पर हमला

अमेरिकी चेतावनी से पहले शनिवार को अमेरिका ने तीन ईरानी तेल टैंकरों पर हमला किया था. इनमें एक टैंकर ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र खार्ग द्वीप के पास था. CENTCOM के मुताबिक, यह कार्रवाई तब की गई जब ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिकी नौसेना के दो जहाजों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. अमेरिका ने कहा कि इस कार्रवाई में उसके किसी सैनिक को नुकसान नहीं पहुंचा.

इससे पहले IRGC ने फारस की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास मौजूद जहाजों को चेतावनी दी थी. ईरानी बल ने दावा किया कि उसने बिना अनुमति वाले मार्ग से गुजर रहे तीन तेल टैंकरों को निशाना बनाया. इसके अलावा तीन अन्य अमेरिकी जहाजों पर हमला करने का दावा भी किया गया, जिसकी अमेरिका ने तत्काल पुष्टि नहीं की.

ईरान ने भी दी हमले की धमकी

अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान ने चेतावनी दी कि अगर उसके जहाजों को परेशान करने और समुद्री नाकाबंदी की कार्रवाई जारी रही तो अमेरिकी सैन्य जहाजों के खिलाफ हमले और गंभीर हो सकते हैं. ईरान ने हमलों का दायरा बढ़ाने की भी चेतावनी दी है.

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम ने दावा किया कि खार्ग के पास एक तेल टैंकर पर अमेरिका ने चार मिसाइलें दागीं. एजेंसी के मुताबिक, हमले में कोई हताहत नहीं हुआ और टैंकर के चालक दल को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा था.

ये भी पढ़ें- Kanpur Aircraft Crash : कानपुर में गंगा बैराज पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट और ट्रेनर की मौत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button