Punjabराज्य

“गैंगस्टरां ते वार” का 66वां दिन: पंजाब पुलिस की 531 जगहों पर छापेमारी, 167 गिरफ्तार

Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक “गैंगस्टरां ते वार” मुहिम के 66वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 531 ठिकानों पर छापेमारी की.

उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरां ते वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं.

167 गिरफ्तार, कुल संख्या 17,172 पहुंची

66वें दिन पुलिस टीमों ने 167 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 17,172 हो गई है.

इसके अलावा 62 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 353 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया. पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 6 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है.

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं.

भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम “ युद्ध नशों विरुद्ध ” के 391वें दिन भी जारी रखते हुए आज 137 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 2.9 किलोग्राम हेरोइन, 1.5 किलोग्राम अफीम, 77 किलोग्राम भुक्की, 11,412 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 22,980 रुपये ड्रग मनी बरामद की. इसके साथ ही मात्र 391 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल ड्रग तस्करों की संख्या 55,682 हो गई है. नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 94 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया है.

ये भी पढ़ें- Gujarat Politics : भाजपा के दमन के खिलाफ ‘‘आप’’ के साथ पूरा गुजरात करने जा रहा बदलाव- केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button