Punjab News : राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 218वें दिन पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिन्हित और मैप किए गए 604 ठिकानों पर छापेमारी की.
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग अभियान पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को शुरू किया गया था. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं.
218वें दिन 358 व्यक्ति गिरफ्तार
अभियान के 218वें दिन पुलिस टीमों ने चार हथियारों सहित 358 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही अभियान शुरू होने के बाद अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या 64,930 हो गई है.
इसके अलावा 215 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है. पुलिस टीमों ने इस कार्रवाई के दौरान 8 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया. आम लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से सूचना दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी भी पुलिस तक पहुंचा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- इस्लामाबाद में दर्दनाक हादसा, PIMS अस्पताल में लगी आग, 15 बच्चे जिंदा जले
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









