क्रॉस वोटिंग ने बदला राष्ट्रपति चुनाव का समीकरण, असम में 20 से अधिक विधायकों ने मारी पलटी

Share

आज का दिन देश के लिए बहुत खास है क्योंकि कि आज ही वो दिन है जब देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान जारी है। आपको बता दें कि इस मतदान में कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा ले रहे हैं। फिलहाल के हालातों को देखते हुए कहा जा सकता है कि NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय सी मानी जा रही है। 27 दलों के समर्थन के साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है। वहीं महज 14 दलों का समर्थन के साथ यशवंत सिन्हा भी काटे की टक्कर देते हुए नजर आ रहे है।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव का मतदान जारी, प्रधानमंत्री समेत कई बड़े नेताओं ने किया मतदान, कौन बनेगा अगला महामहिम?

AIUDF विधायक के दावे ने बदला सियासी हालात

असम से AIUDF के विधायक करिमुद्दीन बारभुइया के एक दावे ने सियासी गलियारों में एक अलग सा रंग घोल दिया है। असम में कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। करिमुद्दीन के माने तो कांग्रेस ने बीते दिन यानी रविवार को बैठक बुलाई थी। लेकिन इसमें सिर्फ 2-3 विधायक पहुंचे थे। सिर्फ जिला अध्यक्ष ही मीटिंग में पहुंचे थे। इससे साफ होता है कि कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस के 20 से ज्यादा विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की।

राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग

खबरों के मुताबिक गुजरात से एनसीपी विधायक कांधल एस जडेजा ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने भी एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को ही वोट दिया है। हालांकि अब देखने वाली बात ये रहेगी की 21 जुलाई को कौन देश का अगला महामहिम चुना जाता है।

यह भी पढ़ें: बीते ढाई महीने से नहीं थम रहा फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग का सिलसिला

अन्य खबरें