Advertisement

झारखंड में जमीनी विवाद को लेकर हुई थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Share
Advertisement

झारखंड के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के केंद्र पहाड़ी में फुटबॉल मैदान के बगल की झाड़ियों से 2 जुलाई को अज्ञात सड़ी गली लाश बरामद की गई थी। जिसकी पहचान थाना रानीश्वर क्षेत्र के कठहलिया ग्राम निवासी मुंशी सोरेन के रूप में हुई थी। इस संबंध में मृतक की पत्नी सरोज मुनि मुर्मू के बयान पर शिकारीपाड़ा थाने में कांड संख्या 66/2023 में विभिन्न धाराओं में कांड अंकित किया गया था।

Advertisement

मामले के तहकीकात के लिए पुलिस अधीक्षक दुमका के निर्देशानुसार एक जांच टीम का गठन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नूर मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में किया गया था। पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया एवं उससे पूछताछ की। पूछताछ एवं उसके बयान के आधार पर पुलिस ने थाना रानीश्वर क्षेत्र के ग्राम निवासी रसिक मुर्मू पिता कुरिया मुर्मू तथा प्रेम मुर्मू पिता रसिक मुर्मू को उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नूर मुस्तफा अंसारी ने बताया कि जमीनी विवाद के कारण मुंशी सोरेन की हत्या आरोपियों ने की थी।

छापेमारी में पुलिस टीम ने हत्या में प्रयुक्त टांगी , दो मोटरसाइकिल एवं मोबाइल बरामद किया। छापेमारी दल में एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी, प्रभारी शिकारी पढ़ाओ मेश्राम, पुलिस अवर निरीक्षक मनोज करमाली शो माई किसको पंकज कुमार एवं अन्य अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

( शिकारीपाड़ा से सुतिब्रो गोस्वामी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़े: Jamshedpur:  IRCTC की भारत गौरव स्पेशल ट्रेन करा रही अध्यात्मिक यात्रा  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *