Punjabक्राइमराज्य

‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 19 महीने, 81 हजार से अधिक नशा तस्कर 4,161 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Punjab News : नशे के खिलाफ पंजाब में पुलिस का अभियान लगातार जारी है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर शुरू किए गए ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान के 19 महीने पूरे हो चुके हैं. पंजाब पुलिस के मुताबिक, 1 मार्च 2023 से अब तक नशे से जुड़े मामलों में 63,616 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 81,107 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

डीजीपी पंजाब गौरव यादव के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के तहत राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है. विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रवीण कुमार सिन्हा के अनुसार, इस दौरान पुलिस ने 4161 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है.

इसके अलावा 10 क्विंटल अफीम, 476 क्विंटल भुक्की, 130 किलोग्राम चरस, 1747 किलोग्राम गांजा और 77 किलोग्राम आईसीई भी जब्त की गई है. पुलिस ने 65.75 लाख नशीली गोलियां और 22.2 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है.

गैंगस्टरों पर भी पुलिस का शिकंजा

नशे के खिलाफ अभियान के साथ ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के तहत भी पुलिस की कार्रवाई जारी है. अभियान के 254वें दिन पुलिस टीमों ने 543 छापेमारियां कीं. इस दौरान 13 हथियारों सहित 248 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 163 लोगों के खिलाफ रोकथाम कार्रवाई की गई. पुलिस ने आठ भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है.

गुप्त सूचना के लिए एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन

पुलिस ने लोगों से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी साझा करने की अपील की है. इसके लिए ‘एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 जारी किया गया है. इस नंबर पर अपराध और आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी भी दी जा सकती है.

ये भी पढ़ें – ‘मावां-धीआं सत्कार योजना’ की दूसरी किस्त जारी, 36.87 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची सम्मान राशि

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button