Rinku Singh Father Death : क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह 4:36 बजे निधन हो गया। वे 60 वर्ष के थे और लंबे समय से फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। हाल ही में उनकी तबियत बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन सुबह उनका निधन हो गया।
आज पंचतत्व में होंगे विलीन
रिंकू सिंह भी चेन्नई से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कुछ दिन पहले ही रिंकू को पिता की तबियत बिगड़ने की खबर मिली थी, जिसके बाद उन्होंने टी-20 विश्व कप का प्रैक्टिस सत्र छोड़ दिया था और नोएडा पहुंचे थे।
जिम्बाब्वे के खिलाफ धमाकेदार जीत
25 फरवरी को रिंकू टीम इंडिया के साथ फिर से जुड़ने के लिए चेन्नई लौट गए थे। हालांकि, 26 फरवरी को जब जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 का मैच हुआ, तो वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, लेकिन सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर फील्डिंग कर रहे थे।
रिंकू की मंगेतर और मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने कहा कि प्रिया कई दिनों से रिंकू के परिवार के साथ थी और वे भी रात में परिवार के पास गए थे। रास्ते में ही उन्हें पिता के निधन की खबर मिली।
ये भी पढ़ें- Pakistan Afghanistan War : अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तानी F-16 फाइटर जेट, सरहद पर ही मिट्टी में मिलाया
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









