Covid-19 एक बार फिर हुआ बेलगाम, एक दिन में दर्ज हुए इतने मामले

Covid-19
Covid-19: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को भारत में 24 घंटे में 6,155 कोरोना के मामले दर्ज किए गए। आपको बता दें कि एक बार फिर देश में कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है। आज के मामलों में भी कल के मुताबिक मामुली उछाल देखा गया है। जानकारी के लिए बता दें कि देश में शुक्रवार को 6050 मामले दर्ज किए गए थे। इसके साथ, देश का सक्रिय कोविड-19 केसलोड बढ़कर 31,194 हो गया है। सक्रिय मामलों में भी लगभग 2891 मामलों की बढ़ोतरी देखी गई है। इसके साथ, भारत में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 4,47,51,259 हो गई है। मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, कोविड टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ डोज दी जा चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा बैठक Covid-19
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। उन्होंने राज्यों से कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सतर्क रहने को कहा। मंडाविया ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों को 10 और 11 अप्रैल को सभी अस्पताल में मॉक ड्रिल करने का भी आदेश दिया है। इसी के साथ उन्होंने 8 और 9 अप्रैल को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा करने को भी कहा है।
बिहार में हुई पहली मौत
देश में लगातार बढ़ रहे कोविड संक्रमण के मामलों के बीच बिहार में इस साल पहली मौत हुई। मृतक 70 वर्षीय महिला है, जो गया जिले के मखदुमपुर गांव की मूल निवासी है। बता दें महिला को तीन दिन पहले गया के मगध मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने महिला का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया, जहां वह कोविड पॉजिटिव पाई गई। गया में पिछले 2 साल में कोरोना से मौत का यह पहला मामला है।
यह भी पढ़ें: Toyota Innova Hycross की बाजार में मची धूम, 2 साल से भी ज्यादा हुआ वेटिंग टाइम