BBC दफ्तर में छापेमारी पर कांग्रेस ने साधा निशाना

Share

बीबीसी के दिल्ली और मुंबई दफ्तर पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। BBC के मुंबई में दो दफ्तर हैं, एक बीकेसी में और दूसरा खार में। इनकम टैक्स के अफसर बीकेसी दफ्तर पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। साथ ही दफ्तर में अंदर आने और बाहर जाने पर भी रोक लगा दी गई है। कर्मचारियों को घर जाने के लिए कह दिया गया। तो वहीं, दिल्ली में BBC का दफ्तर इमारत के 5वें, 6वें और 11वें फ्लोर पर है। तीनों फ्लोर पर आईटी के करीब 15-20 अफसरों ने छापा मारा है साथ ही दफ्तर के बाहर दिल्ली पुलिस की तैनाती भी की गई।
आपको बता दें कि, BBC पर लगा वित्तिय अनियमितताओं का आरोप लगा है, इंटरनेशनल गड़बड़ी का भी आरोप लगा है और साथ ही ट्रांसफर प्राइसिंग में भी गड़बड़ी का आरोप लगा है जिसके कारण BBC दफ्तर पर छापा मारा गया।


छापेमारी पर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा

BBC पर आईटी के छापे की खबर के बाद कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन कर दिया गया और अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल…

दरअसल, हाल ही में बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री आई थी जो 2002 के गुजरात दंगों पर थी। तो वहीं, डॉक्यूमेंट्री को सरकार ने प्रोपेगेंडा बताते हुए इसकी स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी थी। डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर कई यूनिवर्सिटि में बवाल भी मचा था। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिकाएं दायर हुई हैं। ऐसे में विपक्ष आयकर विभाग की छापेमारी को बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री से जोड़ कर केंद्र पर निशाना साध रहा है।

ये भी पढ़ें : ITO का BBC दिल्ली में ‘सर्वे’, कांग्रेस ने डॉक्यूमेंट्री और BJP के जोड़े तार

अन्य खबरें