Maharashtra Paper Leak: महाराष्ट्र में 12वीं कक्षा का पेपर लीक, चार गिरफ्तार

Share

महाराष्ट्र में 12वीं बोर्ड की परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गणित का पेपर लीक किया गया है।

पुलिस ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं कक्षा के गणित के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तीन छात्रों सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दादर के डॉ.एंटोनियो डिसिल्वा हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज में एक छात्र के मोबाइल फोन से प्रश्न पत्र का एक हिस्सा बरामद किया गया था। क्राइम ब्रांच को सौंपा गया मामला।

इससे पहले भी हुआ पेपर लीक

बोर्ड के एग्जाम में पेपर लीक होने का यह नया मामला नहीं है। बीते दिनों एक और पेपर लीक हुआ था। कक्षा 12वीं का पेपर शुक्रवार को लीक हो गया। दरअसल, महाराष्ट्र में बोर्ड की कक्षा 12वीं की परिक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। कक्षा 12वीं की परिक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं जो कि 20 मार्च तक चलेंगी। परिक्षाओं को अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम पाली 11 से 2 में और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक परिक्षा आयोजित की जाती हैं। शुक्रवार को गणित और सांख्यिकी की परिक्षा का आयोजन किया जाना था। सभी छात्र सुबह परिक्षा केन्द्र पर पहुंच गए थे। परिक्षा शुरू होने में 30 मिनट बचे थे कि किसी ने पेपर लीक कर दिया। इसको लेकर विधानसभा में भी जमकर हंगामा हुआ था।

ये भी पढ़ें: PM को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी दिल्ली अदालत से बरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *