Raksha Bandhan 2026 : देशभर में शुक्रवार, 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. इस पावन अवसर पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के प्रतीक इस पर्व की बधाई दी.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी, उन्होंने लिखा, “स्नेह, विश्वास, संस्कार एवं आत्मीयता के पावन पर्व रक्षाबंधन की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं.”
उन्होंने आगे कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है और इस अवसर पर सभी को अपनी सनातन सांस्कृतिक विरासत एवं पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए.
रेखा गुप्ता ने बताया पारिवारिक संस्कारों की शक्ति
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं. स्नेह, विश्वास और कर्तव्य का यह पावन पर्व हमारे पारिवारिक संस्कारों की शक्ति है.” उन्होंने कामना की कि यह पवित्र बंधन हर घर में सुख, समृद्धि और आत्मीयता बढ़ाए तथा भाई-बहन का प्रेम हमेशा अटूट बना रहे.
भजनलाल शर्मा ने की सुख-समृद्धि की कामना
वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी, उन्होंने लिखा, “भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता से जुड़े पावन पर्व ‘रक्षाबंधन’ के अवसर पर समस्त मातृशक्ति एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन हमारी समृद्ध पारिवारिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का सुंदर प्रतीक है.
भजनलाल शर्मा ने आगे लिखा, “प्रभु श्री गोविंद देव जी से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य एवं खुशहाली लेकर आए और भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम एवं विश्वास सदैव बना रहे.”
ये भी पढ़ें- भारत-चीन सीमा विवाद पर बड़ी बैठक, NSA अजीत डोभाल बीजिंग में वांग यी से करेंगे बातचीत, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








