चेस ओलंपियाड में भारत ने महिला और पुरुष वर्ग में गोल्ड मेडल्स जीतकर रचा इतिहास

Chess olympaid 2024
Share

Chess olympaid 2024 : चेस ओलंपियाड के लंबे इतिहास में, भारत ने पहली बार किसी भी कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है। इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने महिला और पुरुष दोनों वर्ग में एक साथ गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। भारतीय मेंस टीम ने अंतिम राउंड में स्लोवेनिया को हराया, जबकि विमंस टीम ने अजरबैजान को हराकर विजय प्राप्त की।

हंगरी में हो रहा आयोजन

रविवार, 22 सितंबर 2024, भारतीय शतरंज के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। हंगरी में चल रहे चेस ओलंपियाड 2024 में, भारत ने पहली बार ओपन सेक्शन और महिला कैटेगरी में एक साथ चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। डी गुकेश, आर प्रग्नानंद, और अर्जुन एरिगैसी समेत पांच खिलाड़ियों वाली भारतीय मेंस टीम ने ओपन कैटेगरी का गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही तानिया सचदेव, आर वैशाली, और दिव्या देशमुख वाली महिला टीम ने भी गोल्ड मेडल जीते, जिससे भारतीय शतरंज में एक नई उपलब्धि जुड़ गई।

भारत को माना जा रहा था खिताब का दावेदार

बुडापेस्ट में चल रहे 45वें चेस ओलंपियाड में भारत को खिताब का दावेदार माना जा रहा था। इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (FIDE) द्वारा आयोजित इस टीम टूर्नामेंट में विभिन्न देशों के खिलाड़ी भाग लेते हैं। भारत ने 2022 में पहली बार इस टूर्नामेंट की मेज़बानी की थी, तब भारत ने ओपन सेक्शन और महिला इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। पहले भारतीय पुरुषों ने 2014 में भी ब्रॉन्ज जीता था, लेकिन अब दोनों इवेंट्स में पहली बार चैंपियन बनकर भारत ने इतिहास में नया अध्याय जोड़ा है।

यह भी पढ़ें : CM नीतीश ने दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर की चादरपोशी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप