धर्मराष्ट्रीय

Chandra Grahan 2026 : रक्षाबंधन पर लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानिए राखी बांधने पर पड़ेगा असर या नहीं

साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन लगेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जिसकी अवधि करीब 5 घंटे 35 मिनट रहेगी। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। विशेषज्ञों के अनुसार रक्षाबंधन के पर्व और पूजा-पाठ पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Chandra Grahan 2026 : साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर लगने जा रहा है। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इससे पहले साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगा था। रक्षाबंधन के दिन ग्रहण पड़ने को लेकर लोगों में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

जानिए ग्रहण का समय

भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण का सबसे बड़ा चरण यानी परमग्रास सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर रहेगा। इस दौरान करीब 5 घंटे 35 मिनट तक ग्रहण का प्रभाव रहेगा।

भारत में नहीं दिखेगा ग्रहण

खगोलीय गणना के अनुसार यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ग्रहण के समय चंद्रमा भारत में क्षितिज के नीचे रहेगा, जिसके कारण देश के अधिकांश हिस्सों से इसे देखा नहीं जा सकेगा।

यह ग्रहण उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के कई क्षेत्रों में दिखाई देगा। इसके अलावा प्रशांत महासागर के पूर्वी हिस्सों और अटलांटिक महासागर से भी इसे देखा जा सकेगा।

राखी बांधने के समय पर नहीं पड़ेगा असर

भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। ऐसे में रक्षाबंधन के दिन पूजा-पाठ, राखी बांधने और अन्य शुभ कार्यों पर कोई रोक नहीं रहेगी।

कैसे लगता है चंद्र ग्रहण?

वैज्ञानिक दृष्टि से चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं। इस दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। जब चंद्रमा पृथ्वी की प्रच्छाया से होकर गुजरता है, तब चंद्र ग्रहण की स्थिति बनती है।

Disclaimer – यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। हिंदी ख़बर इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- हर जानकारी का Screenshot लेना छोड़ दें? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता, वैज्ञानिकों ने किया बड़ा खुलासा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button