Chaitra Navratri 2022 Muhurat: इस बार आपके घर घोड़े पर सवार होकर आएंगी देवी मां, जान लें पूजा करने का शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2022 Muhurat: 2 अप्रैल शनिवार के दिन से चैत्र नवरात्रि के पावन त्यौहार की शुरुआत हो गई है। देवी मां के पहले दिन ही लोग अपने घरों में मां के स्वागत के लिए जोरो-शोरों से तैयारियों में लगे हुए है। भक्त हमेशा देवी मां को प्रसन्न करने के लिए अपनी पूजा विधि-विधान से करते है। इन दिनों मां को प्रसन्न करने के लिए आप जितनी हो सके कोशिश करें अगर देवी मां आपकी पूजा-पाठ से प्रसन्न हो गई तो आपके घर में हमेशा खुशियों की बहार आएगी। आज नवरात्रि का पहला दिन है, और इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है।

इस बार आपके घर घोड़े पर सवार होकर आएंगी देवी मां
नवरात्रि के नौ दिनों में मां के नौ रूपों की पूजा का विधान है। भक्त नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उपवास भी रखते हैं। पूजा शुरु करने से पहले ध्यान रहे देवी मां की पूजा करने का शुभ-मुहूर्त (Chaitra Navratri 2022 Muhurat) जरुर जान लें। मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा की विधिवत पूजा करने से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। कुछ लोग इसी दिन से अखंड ज्योति जलाने की भी शुरुआत करते है। पूजा करते समय कई बातों का भी ध्यान रखना पड़ता है।
जानें मां शैलपुत्री की पूजा का शुभ मुहूर्त
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 03 मिनट से 08 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। भक्त यदि इस मुहुर्त में कलश स्थापना नहीं कर पाते हैं तो अभिजित काल में 11:48 से 12:37 तक कलश स्थापना कर सकते हैं। देवी मां इस बार आपके घर घोड़े पर सवार होकर आएंगी।

पहले दिन चैत्र नवरात्रि के ये बन रहे शुभ मुहूर्त-
ब्रह्म मुहूर्त- 04:38 AM से 05:24 AM।
अमृत काल- 08:53 AM से 10:32 AM।
अभिजित मुहूर्त- 12:00 PM से 12:50 PM।
विजय मुहूर्त- 02:30 PM से 03:20 PM।
गोधूलि मुहूर्त- 06:27 PM से 06:51 PM।
Read Also:- Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि का पहला दिन आज, मां शैलपुत्री की पूजा करते समय इन बातों का रखें ध्यान