Punjab

भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल द्वारा वर्ष 2026–27 के बजट अनुमानों को मंजूरी

CM Bhagwant Mann : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में पंजाब विधानसभा के चल रहे बजट सत्र के दौरान वर्ष 2025–26 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों, वर्ष 2026–27 के लिए बजट अनुमानों तथा वर्ष 2024–25 की सीएजी की ऑडिट रिपोर्टों को पेश करने की मंजूरी दे दी गई है।

बजट अनुमानों को पेश करने की मंजूरी

इस संबंध में निर्णय पंजाब विधानसभा सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान लिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रिमंडल ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसी प्रकार मंत्रिमंडल ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा 8 मार्च को वर्ष 2026–27 के लिए पंजाब के बजट अनुमानों को विधानसभा में पेश करने को भी मंजूरी दे दी है।

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक

प्रवक्ता ने आगे बताया कि मंत्रिमंडल ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की ऑडिट रिपोर्टों तथा पंजाब सरकार के वर्ष 2024–25 के वित्तीय और विनियोजन लेखों को भी विधानसभा के पटल पर रखने की अनुमति दे दी है।

ये भी पढ़ें- Shravasti Murder Case : ब्लैकमेलिंग से परेशान प्रेमी ने की किसान नेता आंचल मिश्रा की हत्या, जंगल में मिला कंकाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button