Punjab

केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है ‘बीजेपी पार्टी’, पंजाब चुनावों को प्रभावित करने के लिए अपनाए जा रहे पुराने लोकतंत्र-विरोधी हथकंडे- सीएम मान

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर CM भगवंत मान ने भाजपा पर साधा निशाना, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप। बोले- चुनावों से पहले विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश हो रही है, लेकिन आम आदमी पार्टी जनता के हितों के लिए काम करती रहेगी।

Punjab Politics : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब सह-प्रभारी सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर तीखा हमला करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि ‘ईडी पार्टी’ (भाजपा) विधानसभा चुनावों से पहले विपक्ष की आवाज दबाने के लिए एक बार फिर अपने पुराने लोकतंत्र-विरोधी हथकंडे अपना रही है।

उन्होंने कहा कि जिस भाजपा का पंजाब में कोई राजनीतिक आधार नहीं है, वह अपने राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने, धमकाने और दबाने के लिए ईडी तथा सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। लेकिन ऐसी राजनीतिक बदले की कार्रवाई आम आदमी पार्टी सरकार को आम लोगों के लिए काम करने से नहीं रोक सकती। भाजपा द्वारा उनकी सरकार पर किए जा रहे हमलों पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमें उन लोगों से ईमानदारी, देशभक्ति या राष्ट्रवाद का कोई प्रमाणपत्र नहीं चाहिए, जिन्होंने पंजाब और उसके लोगों को बेरहमी से लूटा है।

डराने-दबाने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग

एक्स पर पोस्ट में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “सत्येंद्र जैन जी की गिरफ्तारी राजनीतिक बदले की कार्रवाई का प्रत्यक्ष उदाहरण है। केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं को डराने और दबाने के लिए ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। जिन्होंने स्वयं पंजाब को बेच दिया, वे आज हमसे सवाल पूछ रहे हैं। यह तरीका लोकतंत्र के लिए बिल्कुल उचित नहीं है।”

भाजपा ऐसे राजनीतिक ड्रामे करने की आदी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “अपने राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने के लिए ईडी, सीबीआई और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करना भाजपा की पुरानी रणनीति है। ऐसा ही काम दिल्ली में भी किया गया, जहां विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को जेल में डाल दिया गया था। आप के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ कार्रवाई भी इसी रणनीति का हिस्सा है, क्योंकि भाजपा ऐसे राजनीतिक ड्रामे करने की आदी है।

बेबुनियाद मुद्दों के जरिए कर रहे बदनाम

विपक्ष के लगातार हमलों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे उन नेताओं से ईमानदारी का कोई प्रमाणपत्र नहीं चाहिए, जिनके हाथ पंजाब और पंजाब के लोगों की लूट से रंगे हुए हैं। इन नेताओं के पास मेरे खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वे बेबुनियाद मुद्दों के जरिए मुझे बदनाम कर रहे हैं। जिस भाजपा का राज्य में कोई आधार नहीं है, वह हमें बदनाम करने और धमकाने के लिए ईडी तथा सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है। इससे मेरा हौसला नहीं टूटेगा और मैं पंजाब के आम लोगों की भलाई के लिए काम करना जारी रखूंगा।

केंद्र सरकार को पाठ पढ़ाने की जरुरत नहीं

देशभक्ति और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब को कांग्रेस या केंद्र में मौजूद सरकार से देशभक्ति का प्रमाणपत्र लेने की कोई जरूरत नहीं है। पंजाबियों ने राष्ट्रीय तिरंगे के हर रंग को निखारने के लिए अनगिनत कुर्बानियां दी हैं और भाजपा या केंद्र सरकार को हमें इस बारे में पाठ पढ़ाने की आवश्यकता नहीं है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह पार्टी पंजाब और पंजाबियों की देशभक्ति पर सवाल उठाकर बार-बार घटिया हथकंडे अपना रही है।”

नदियों में जलस्तर पर नजर रख रही सरकार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब में बाढ़ की स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “राज्य सरकार नदियों और बांधों में पानी के स्तर पर लगातार नजर रख रही है। राज्य के लोगों को इस संबंध में घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।”

मानवीय आधार पर दी जानी चाहिए पैरोल

जगतार सिंह हवारा की पैरोल के बारे में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “जेल में बंद जगतार सिंह हवारा को मानवीय आधार पर अपनी बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल दी जानी चाहिए। मैं यह मुद्दा पंजाब के राज्यपाल के समक्ष पहले ही उठा चुका हूं। अब इस संबंध में अंतिम फैसला भारत सरकार को लेना है।”

ये भी पढ़ें- पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, 4 साल में 1091 मामले दर्ज, 1138 आरोपी गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button