Punjab

पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, 4 साल में 1091 मामले दर्ज, 1138 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मार्च 2022 से जुलाई 2026 तक 1091 मामले दर्ज किए और 1138 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 523 ट्रैप मामलों में 630 आरोपी पकड़े गए, जबकि अदालतों ने 150 मामलों में 242 आरोपियों को दोषी करार दिया। सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई।

Punjab Vigilance Action : पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने 16 मार्च, 2022 से 31 जुलाई, 2026 तक कुल 1091 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें 1138 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा इस अवधि के दौरान कुल 298 विजिलेंस जांचें दर्ज की गईं और अदालतों द्वारा 150 भ्रष्टाचार मामलों में 242 आरोपियों को दोषी ठहराया गया है।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त अवधि के दौरान 523 ट्रैप मामलों में 630 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह उक्त अवधि के दौरान 536 आपराधिक मामलों में 492 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और आय से अधिक संपत्ति के 32 मामलों में 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि उक्त अवधि के दौरान आय से अधिक संपत्ति के 117 मामलों में विजिलेंस जांचें दर्ज की गईं और 181 अन्य विजिलेंस जांचें भी दर्ज की गई हैं।

ये भी पढ़ें- अमित शाह ने एसीबी पर दबाव डाल कर सत्येंद्र जैन को कराया गिरफ्तार- केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button