Advertisement

लोकसभा में अतीक अहमद को दी गई श्रद्धांजलि, जानें क्या बोले स्पीकर ओम बिरला

Share
Advertisement

लोकसभा में दो वर्तमान सदस्यों रतन लाल कटारिया एवं बालूभाऊ उर्फ सुरेश नारायण धानोरकर और अतीक अहमद समेत ग्यारह पूर्व सद्स्यों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए गुरुवार को श्रद्धांजलि दी गयी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही दो वर्तमान सदस्यों और ग्यारह पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी। 

Advertisement

उन्होंने कहा कि अंबाला संसदीय क्षेत्र से वर्तमान सांसद रतन लाल कटारिया (71) का निधन 18 मई चंडीगढ में हुआ। वह कई समितियों के सदस्य रहे थे। वह हरियाण विधानसभा के भी सदस्य रहे।

उन्होंने कहा कि बालूभाऊ उर्फ सुरेश नारायण धानोरकर महाराष्ट्र के चंद्रपुर संसदीय क्षेत्र से वर्तमान लोकसभा के सदस्य थे। उनका निधन 30 मई को 48 साल की उम्र में गुरुग्राम में हुआ। अध्यक्ष ने कहा कि सदन वर्तमान और भूतपूर्व सदस्यों के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करती है।

ये भी पढ़ें: मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई हैवानियत पर PM मोदी-‘किसी भी गुनहगार को बख्शा….’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *