Advertisement

Bihar Political Crisis: नीतीश का भव्य शपथ ग्रहण समारोह, तेजस्वी यादव ने छुए Nitish Kumar के पैर

Nitish Kumar Shapath Grahan
Share
Advertisement

Bihar Political Crisis: बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar Shapath Grahan) को राजभवन में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान कहा कि आप हमारी पार्टी के लोगों से पूछ लीजिए की क्या सबकी स्थिति हुई। मैं मुख्यमंत्री(2020 में) बनना नहीं चाहता था। लेकिन मुझे दवाब दिया गया कि आप संभालिए। बाद के दिनों में जो कुछ भी हो रहा था, सब देख रहे थे। हमारी पार्टी के लोगों के कहने हम अलग हुए।

Advertisement

Read Also:- नीतीश कुमार ने 8वीं बार बिहार के CM पद की ली शपथ

नीतीश का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

वहीं शपथ ग्रहण समारोह (Nitish Kumar Shapath Grahan) के बाद बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने कहा कि बिहार की जनता के लिए बहुत अच्छा हुआ है। मैं जनता को धन्यवाद देती हूं। सब बहुत खुश हैं। साथ ही 2024 में प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर बिहार CM नीतीश कुमार ने अपने बयान में कहा कि नहीं, हमारी किसी भी पद के लिए कोई दावेदारी नहीं है। लेकिन जो 2014 में आए वो 2024 के बाद रह पाएंगे या नहीं?

तेजस्वी यादव ने छुए Nitish Kumar के पैर

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। तेजस्वी यादव दूसरी बार डिप्टी सीएम बने। वहीं बिहार के पटना में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पार्टी से गठबंधन तोड़ने के बाद ‘नीतीश कुमार मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। अब BJP द्वारा नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में भाजपा नेता शाहनवाज़ हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश जी के साथी अच्छे नहीं हैं।…’अच्छा सिला दिया हम लोगों के प्यार का’ ये तो बड़ी गलत बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *