ShahRukh Khan: जवान की रिलीज से पहले चेहरा ढककर माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे शाहरुख खान, वीडियो हुआ वायरल..

जवान की रिलीज से पहले माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे शाहरुख खान

जवान की रिलीज से पहले माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे शाहरुख खान

Share

ShahRukh Spoted In Vaishno Devi Temple: शाहरुख खान एक बार फिर माता वैष्णो देवी के दरबार में सिर झुकाने के लिए पहुंचे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड के किंग खान एक बार फिर माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने के लिए पहुंचे हैं। बीती रात करीब साढ़े नौ बजे शाहरुख खान कटरा पहुंचे और एक होटल में कुछ देर विश्राम किया। रात करीब 11 बजे वह ताराकटोरा मार्ग से भवन के लिए रवाना हुए। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की, जिसके बाद वह वहां से रवाना हो गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शाहरुख का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में अभिनेता माता वैष्णो देवी के भवन की ओर बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। शाहरुख हुड वाली नीली जैकेट पहने हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपना चेहरा पूरी तरह से ढका हुआ है। क्लिप में वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारी, कुछ पुलिसकर्मी और सुपरस्टार के निजी सुरक्षाकर्मी देखे जा सकते हैं।

बता दें कि शाहरुख की नौ महीने में दूसरी बार वैष्णो देवी की यात्र4 है। इससे पहले किंग खान अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान की रिलीज के एक महीने पहले 11 दिसंबर 2022 को माता वैष्णो देवी के दर पहुंचे थे।


इस दिन रिलीज होगी जवान

शाहरुख की फिल्म जवान एक एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है, जिसका निर्देशन तमिल फिल्म डायरेक्टर एटली ने किया है। यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा भी हैं। इसमें दीपिका पादुकोण एक विशेष उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।

ये भी पढ़े: Ayushmann Khurrana ने ‘ड्रीम गर्ल 2 की सक्सेस के लिए दर्शकों को किया धन्यवाद, बोले – उनका प्यार ही मेरा इनाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *