Uttar Pradesh

बुंदेलखंड की धरती पर ‘बांदा गौरव सम्मान-संघर्ष से सफलता’, 16 नवंबर को होगा सितारों का महाकुंभ

Banda : बांदा और बुंदेलखंड की धरती न केवल ऐतिहासिक रही है, बल्कि यह संघर्षशील आत्माओं की भूमि भी है। सीमित संसाधनों, विषम परिस्थितियों और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद यहाँ के लोगों ने अपनी मेहनत, लगन और जज़्बे से वो ऊँचाइयाँ हासिल की हैं जो प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं।

इसी प्रेरणा को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है “बांदा गौरव सम्मान – संघर्ष से सफलता”, एक ऐसा मंच जो उन गुमनाम नायकों को सामने लाता है जिन्होंने अपने संघर्ष से समाज और क्षेत्र को नई दिशा दी है।

कार्यक्रम का उद्देश्य

इस आयोजन का मकसद केवल पुरस्कार देना नहीं, बल्कि प्रेरणा को पहचान देना है। इसका उद्देश्य है —

  • संघर्ष से सफलता की कहानियों को सार्वजनिक पहचान दिलाना
  • स्थानीय प्रेरक व्यक्तित्वों को सम्मानित करना
  • युवा पीढ़ी को यह संदेश देना कि कठिनाइयों के बीच भी सफलता संभव है
  • बांदा और बुंदेलखंड के गौरव को राष्ट्रीय पटल पर प्रस्तुत करना

यह सम्मान सिर्फ पुरस्कार नहीं, बल्कि एक संघर्ष और प्रेरणा की पहचान है, जो यह सिद्ध करता है कि “छोटे शहरों की कहानियां भी बड़ी हो सकती हैं”।

बांदा की मिट्टी से जन्मे और संघर्ष के दम पर समाज को नई दिशा देने वाले नायकों को सम्मानित करने के लिए “बांदा गौरव सम्मान – संघर्ष से सफलता” का भव्य आयोजन 16 नवम्बर 2025 (रविवार) को जय माँ शारदा पैलेस, बबेरू रोड, बांदा में किया जाएगा। यह जानकारी आयोजन समिति के सदस्य युवराज सिंह (पूर्व विधायक व पूर्व एमएलसी) ने दी।

आयोजन समिति के सदस्य एवं कार्यक्रम संयोजक श्याम जी निगम ने बताया कि एवार्ड नामांकन की प्रक्रिया चालू है। कार्यक्रम दो सत्रों में होगा तथा बांदा के बॉलीवुड सितारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

सत्र 1 : “माटी के लाल”

उन विभूतियों का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने बांदा से निकलकर देश-विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई और जिले को गौरवान्वित किया।

सत्र 2 : “बांदा गौरव सम्मान”

नामांकन प्रक्रिया के आधार पर निर्णायक मंडल द्वारा चयनित व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बांदा के बॉलीवुड सितारे और स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बनाएंगे।

निर्णायक मंडल (जूरी)

निर्णायक मंडल के सदस्य अशोक त्रिपाठी ‘जीतू’ (वरिष्ठ अधिवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता) ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के आधार पर चयनित व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा।

निर्णायक मंडल में शामिल हैं

  • डॉ. हीरालाल – पूर्व जिलाधिकारी, प्रेरक प्रशासनिक अधिकारी (IAS)
  • पद्मश्री उमाशंकर पांडे – जल योद्धा एवं सामाजिक कार्यकर्ता
  • युवराज सिंह – पूर्व विधायक व पूर्व एमएलसी
  • डॉ. एन.के. बाजपेई – निदेशक, बुंदेलखंड कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
  • सुधीर निगम – वरिष्ठ पत्रकार
  • अशोक त्रिपाठी ‘जीतू’ – वरिष्ठ अधिवक्ता
  • डॉ. शबाना रफीक – शिक्षाविद एवं समाजसेवी
  • प्रो. दीपाली गुप्ता – प्राचार्य, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय
  • डॉ. चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ‘ललित’ – वरिष्ठ साहित्यकार

आयोजन समिति एवं सलाहकार समिति

समिति के सदस्य: प्रवीण गुप्ता, नवीन निगम, नीरज गुप्ता, अभिषेक सिंह, सचिन चतुर्वेदी, निखिल सक्सेना, पंकज गुप्ता, नागेन्द्र सिंह, राम जी निगम।

क्या बोले सदस्य-

  • सुधीर निगम (वरिष्ठ पत्रकार) ने कहा कि पत्रकारिता और जनसरोकार के क्षेत्र में बांदा ने कई नाम दिए हैं। यह सम्मान उनकी आवाज़ को और बुलंद करेगा।
  • प्रदुम्न कुमार दुबे ‘लालू’ (समाजसेवी) ने कहा कि यह कार्यक्रम बांदा के सितारों का महाकुंभ है। हम हर उस विभूति तक पहुँचेंगे जिनकी सफलता ने बांदा को गर्व से ऊँचा किया।
  • नीरज गुप्ता (सलाहकार समिति सदस्य) ने कहा कि यह आयोजन छोटे शहरों की बड़ी कहानियों को देश-दुनिया के सामने रखेगा।

महत्वपूर्ण तिथि

नामांकन की अंतिम तिथि: 30 अक्टूबर 2025

सहयोगी संस्थाएं-

यह कार्यक्रम रियांश सॉल्यूशंस, बांदा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक एवं बुंदेलखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स, झांसी के सहयोग से आयोजित होगा।

ये भी पढ़ें : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने वेटरनरी स्टूडेंट्स यूनियन को मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का दिया भरोसा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button