Biharराजनीतिराज्य

बिहार में बोले असम सीएम हिमंत… ‘हिन्दू राष्ट्र बना तो आधी समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी’

Assam CM in Begusarai: बिहार के बेगूसराय स्थित बखरी में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी बात की. उन्होंने संप्रदाय को लेकर तीखी टिप्पणी की है. वहीं उन्होंने कहा कि अगर भारत हिन्दू राष्ट्र बनता है तो आधी समस्याएं अपने आप ही हल हो जाएंगी. उन्होंने जनसंख्या वृद्धि पर भी विवादित टिप्पणी की.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, इस बार PM मोदी को 400 सीट मिलीं तो देश में लव-जिहाद करने की हिम्मत किसी में नहीं रहेगी। पहले पाकिस्तान के लोग आकर भारत में बम फेंकते थे लेकिन पीएम मोदी ने 2 बार पाकिस्तान में बम फेंक दिया तो अब कोई आता है क्या? ऐसे ही 2-4 लव जिहाद वालों की टांग तोड़ देंगे तो जिंदगी में कोई लव जिहाद करने का हिम्मत नहीं करेगा। इसलिए हमें मोदी जी की सरकार चाहिए।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, केजरीवाल को जेल से नहीं निकालना चाहिए था। उनको जो बेल दी है ऐसे बेल में निकलने का काम नहीं करना चाहिए था। कोई दूसरा होता तो बोल देता कि हमें ऐसा बेल नहीं चाहिए।
पुलवामा हमले को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी के बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे हंख लेकिन आज PoK में भारत के झंडे लहर रहे हैं. सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाना छोड़ दें, थोड़े ही साल में PoK भी हमारे देश में आ जाएगा।
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, धर्म और संप्रदाय का मुद्दा हमारे देश में हमेशा रहा है। हमारे देश का विभाजन भी धर्म के आधार पर हुआ था. जब सनातन हो जाएगा तो बेरोजगारी भी अपने आप रास्ता ले लेगी। आज किस की कौम की आबादी बढ़ रही है? 45% आबादी किसकी बढ़ी है? हिंदू की तो नहीं बढ़ी है। अगर देश हिंदू हो जाता है तो देश की बहुत सी समस्या का अपने आप समाधान हो जाएगा। हम तो 3 शादियां नहीं करते हैं। आप देश हिंदू बना दो देश की बहुत सी समस्या हिंदू ही हल कर लेगा।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के लिए प्रचार करेंगे पप्पू यादव, एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी 

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button