” सरकार ने प्रचार अधिक किया लेकिन इंतजाम उतने नहीं थे…” महाकुंभ की घटना पर बोले अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav : महाकुंभ में कई लोग ऐसे हैं जिन्हें उनके परिवार की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। लोग परेशान होकर इधर से उधर भटक रहे हैं। ऐसे में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार से एक बड़ी माग कर दी है।
प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान मची भगदड़ को लेकर सियासत शुरू हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य और केंद्र सरकार दोनों को जिम्मेदार ठहराया है। अखिलेश यादव ने कहा इस हादसे के चलते तीस लोगों ने अपनी जान गंवाई और 60 लोग इसमें घायल हो गए। इनमें पांच लोग ऐसे हैं जिनकी पहचान नहीं हो सकी है।
लेकिन इंतजाम उतने नहीं थे
संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि ये दुखद घटना है। सरकार ने प्रचार अधिक किया लेकिन इंतजाम उतने नहीं थे। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुआवजे के ऐलान पर अखिलेश यादव ने कहा कि 25 लाख की मदद राशि कम है। अखिलेश यादव ने कहा कि महाकुंभ में जिनकी जानें गईं और लापता लोगों की सूची जारी करे सरकार आशंकाएं हैं। आशंका तभी दूर होगी जब सूची जारी होगी।
आज नहीं तो कल मिल ही जाएंगे
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर इस मुद्दे पर पोस्ट किया। अखिलेश यादव ने लिखा कि महाकुंभ में जिन लोगों के अपने बिछड़ गये हैं सूचना के अभाव में उनके अंदर ये आशंका जन्म ले रही है कि कहीं उन्होंने अपने परिवार परिजनों को हमेशा के लिए तो नहीं खो दिया है। इस आशंका को दूर करने के लिए एक सरल उपाय ये है कि सरकार महाकुंभ हादसे में जान गँवाने वालों की सूची जारी कर दे। यदि मृतक चिन्हित नहीं हैं तो उनके वस्त्र-चित्रादि माध्यम से पहचान करायी जाए। इस प्रयास से आशंकाओं का उन्मूलन होगा और तीर्थयात्रियों में इस आशा का संचार होगा कि उनके अपने खोए जरूर हैं पर सद्प्रयासों आज नहीं तो कल मिल ही जाएंगे।
ये दुर्भाग्यपूर्ण है
सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि सिर्फ ये कहना कि वीआईपी की वजह से दुर्घटना हुई ये दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार खुद कार्ड बांट रही थी जबकि कभी भी कार्ड नहीं दिया जाता है। जिनकी जान गई उन्हें कार्ड नहीं मिला था वे धार्मिक भावना से आए थे। वे किसी सरकार की वजह से महाकुंभ से नहीं जुड़े थे।
यह भी पढ़ें : मौनी अमावस्या पर अखाड़ों के सदस्य अमृत स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पर एकत्रित हुए
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप