बड़ी ख़बर

Air India Flight : एयर इंडिया के विमान में बम की धमकी…मचा हड़कंप, दिल्ली में लैंड

Air India Flight : एयर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह फ्लाइट मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही थी। सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली में फ्लाइट को लैंड कराया गया है। विमान में बम होने से हड़कंप मच गया। अब प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि विमान नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर है। विमान की जांच हो रही है।

मुंबई से न्यूयॉर्क एयर इंडिया की फ्लाइट जा रही थी। इस फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके इस फ्लाइट को दिल्ली में लैंड किया गया। एआई119 को अलर्ट किया गया। जिसके बाद सरकार की सुरक्षा नियामक समिति ने निर्देश दिया। फिर इस फ्लाइट को सुरक्षित दिल्ली लैंड किया गया। विमान से यात्रियों को उतार दिया गया। एयर इंडिया का कहना है कि सभी यात्री को बाहर निकाला गया।

विमान में… बम

जानकारी के लिए बता दें कि विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। अब विमान की जांच की जा रही है। बता दें कि पहले भी ऐसी धमकी मिली है। 22 अगस्त की बात करें तो विमान मुंबई से तिरुवनंतपुरम जा रहा था। ऐसा पता चला कि विमान में बम है। जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। मुंबई हावड़ा मेल की बात करें तो इस विमान में भी बम ब्लास्ट की धमकी मिली थी। एक्स के जरिए धमकी मिली थी। टाइमर के जरिए ब्लास्ट की धमकी दी गई थी।

हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के तीन करोड़ से अधिक कस्टमर्स का डाटा लीक, मांगी गई लाखों की फिरौती

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button