Punjab

मनीष सिसोदिया ने ED कार्रवाई पर उठाए सवाल, BJP पर लगाया राजनीतिक दबाव बनाने का आरोप

Aam Aadmi Party : पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने पंजाब भर में हुई ED रेड को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. आप के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दबाव बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

मनीष सिसोदिया ने कहा कि चुनावी अभियान के जरिए राजनीतिक फायदा नहीं मिलने के बाद भाजपा अब ED के माध्यम से दबाव बनाने की कोशिश कर रही है, उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी व्यापारियों, आप कार्यकर्ताओं, नेताओं और सरकारी अधिकारियों को निशाना बना रही है.

उन्होंने दावा किया कि रेड के बावजूद ED को कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा कोई पैसा या दस्तावेज नहीं मिला है. सिसोदिया ने कहा कि एजेंसी की कार्रवाई का उद्देश्य राजनीतिक दबाव बनाना है.

“ऊपर से ऑर्डर” वाले बयान का किया जिक्र

आप पंजाब प्रभारी ने कहा कि कई जगहों पर ED अधिकारियों की ओर से “ऊपर से ऑर्डर” मिलने की बात कही जा रही है, उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों के घरों और आप कार्यकर्ताओं के ठिकानों पर जांच की जा रही है, लेकिन रेड का स्पष्ट कारण नहीं बताया जा रहा, उन्होंने दावा किया कि कई दिनों तक चली कार्रवाई के बावजूद कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है.

AAP ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार पर पंजाब के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ईमानदारी की राजनीति पर चल रही है और जांच एजेंसियों की कार्रवाई से पार्टी डरने वाली नहीं है.उन्होंने कहा कि चाहे कितनी भी जांच एजेंसियां लगा दी जाएं, आम आदमी पार्टी के खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई सबूत नहीं मिलेगा.

ED कार्रवाई को लेकर बढ़ी सियासी गर्मी

पंजाब में ED की कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी ने जहां इसे राजनीतिक कार्रवाई बताया है, वहीं ED की जांच और कार्रवाई अपने निर्धारित कानूनी प्रावधानों के तहत होती है.

फिलहाल जांच एजेंसी की कार्रवाई और आप नेताओं के आरोपों को लेकर पंजाब की सियासत में माहौल गरम बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- सुहागिन महिलाओं के लिए खास दिन, इस दिन रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button