Punjab

पंजाब राज्य खाद्य आयोग द्वारा संस्थापक सदस्य कैप्टन पी.एस. शेरगिल के निधन पर गहरे दुख का प्रगटावा

Punjab State Food Commission : पंजाब राज्य खाद्य आयोग ने अपने संस्थापक सदस्य कैप्टन पी.एस. शेरगिल, आई.ए.एस. (सेवानिवृत्त) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। आयोग के पदाधिकारियों ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने आयोग की स्थापना और मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सदस्यों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Punjab State Food Commission : पंजाब राज्य खाद्य आयोग ने अपने संस्थापक सदस्यों में से एक, कैप्टन पी.एस. शेरगिल, आई.ए.एस. (सेवानिवृत्त) के निधन पर गहरा दुख और अफसोस प्रकट किया है। विजय दत्त, सदस्य और चेयरमैन (अतिरिक्त चार्ज), सदस्यों चेतन धालीवाल और जसवीर सिंह सेखों ने कैप्टन शेरगिल के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है।

सेवाओं और योगदान को किया जाएगा याद

उन्होंने कहा कि कैप्टन पी.एस. शेरगिल ने पंजाब राज्य खाद्य आयोग की स्थापना और मजबूती में अहम भूमिका निभाई और आयोग को आगे बढ़ाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। उनकी समर्पित सेवाओं और योगदान को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

परमात्मा परिवार को दे हौंसला

सदस्यों ने दुखी परिवार के साथ गहरी हमदर्दी प्रकट की और परमात्मा से अरदास की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में सदैव निवास बख्शे और परिवार को यह कभी न पूरा होने वाला घाटा सहन करने का हौसला दे।

ये भी पढ़ें- भगवंत मान सरकार जल्द शुरू करेगी अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया, जल्द ही मांगे जाएंगे आवेदन- हरपाल सिंह चीमा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button