मनोरंजन

‘बाप पर मत जाना’, मनोज तिवारी की बेटी से सलमान खान की खास वॉर्निंग, शो से पहले कही ये बात

Bigg Boss 20 : लंबे इंतजार के बाद अब बिग बॉस के नए सीजन की शुरुआत होने जा रही है. 6 सितंबर को टेलीविजन पर बिग बॉस 20 का आगाज होगा. सलमान खान के शो को लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं. शो में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के शामिल होने की चर्चा लंबे समय से चल रही थी. अब सामने आए प्रोमो से उनकी एंट्री कंफर्म हो गई है.

प्रोमो में मनोज तिवारी अपनी बेटी को सपोर्ट करने बिग बॉस के मंच पर पहुंचे. इस दौरान सलमान खान ने मनोज तिवारी की जमकर खिंचाई की.

रिंकिया के पापा’ गाने के साथ पहुंचे मनोज तिवारी

प्रोमो वीडियो में मनोज तिवारी अपने चर्चित गाने ‘रिंकिया के पापा’ के साथ मंच पर एंट्री करते हैं. सलमान खान हंसते हुए उनका स्वागत करते हैं. इसके बाद सलमान कहते हैं कि ऐसा तो नहीं कि हमने ‘तथास्तु’ बोला और आपने सोचा कि बिग बॉस में दो-दो बार आ सकते हैं.

इस पर मनोज तिवारी कहते हैं कि वह अपनी बेटी को बिग बॉस के दरवाजे तक छोड़ने आए हैं. इसके बाद उनकी बेटी रीति तिवारी सिंगिंग करते हुए मंच पर आती हैं.

सलमान ने दिलाई अंडे वाली लड़ाई की याद

रीति के मंच पर आने के बाद सलमान खान उनसे कहते हैं कि घर में अंडे को लेकर कभी लड़ाई मत करना और बाप पर मत जाना. सलमान की यह बात सुनकर मनोज तिवारी शरमा जाते हैं.

दरअसल, मनोज तिवारी बिग बॉस के चौथे सीजन में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए थे. उस सीजन में डॉली बिंद्रा भी शो का हिस्सा थीं. दोनों के बीच अंडे को लेकर हुई लड़ाई काफी चर्चा में रही थी. मनोज तिवारी और डॉली बिंद्रा की यह लड़ाई बिग बॉस के चर्चित किस्सों में गिनी जाती है. बिग बॉस 4 की विनर श्वेता तिवारी थीं.

कौन हैं रीति तिवारी?

रीति तिवारी, मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी (प्रतीमा पांडे) की बेटी हैं. 23 जून 2001 को जन्मी रीति इस समय 25 साल की हैं, उन्होंने फिल्मी दुनिया से अलग अपनी पहचान बनाई है.

रीति ‘रीति स्पोर्ट्स’ की डायरेक्टर हैं और ‘जूनी कंपनी’ नाम की जूलरी फर्म की को-फाउंडर भी हैं. इसके अलावा वह सिंगर, सॉन्गराइटर, कंपोजर और प्रोड्यूसर भी हैं. मनोज तिवारी ने अपनी बेटी रीति के लिए पूरा समर्थन जताया है. पहली पत्नी रानी तिवारी से उनका रिश्ता टूट चुका है, लेकिन बेटी के लिए वह आज भी उनके साथ खड़े हैं.

रीति के लिए आसान नहीं होगा बिग बॉस का सफर

रीति तिवारी की बिग बॉस में एंट्री शो के लिए खास मानी जा रही है. उनके पिता मनोज तिवारी की पहचान और राजनीतिक छवि भी शो में चर्चा का विषय बन सकती है. सलमान खान की अंडे को लेकर दी गई वार्निंग के बाद अब देखना दिलचस्प होगा कि रीति बिग बॉस के घर में किस तरह अपना गेम खेलती हैं और क्या वह अपने दम पर दर्शकों का दिल जीत पाती हैं.

ये भी पढ़ें- Kanpur Aircraft Crash : कानपुर में गंगा बैराज पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट और ट्रेनर की मौत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button