Punjab News : राज्य में चल रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 221वें दिन पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिन्हित और मैप किए गए 595 ठिकानों पर छापेमारी की.
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को शुरू की गई थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं.
389 गिरफ्तार 16 हथियार बरामद
221वें दिन पुलिस टीमों ने 16 हथियारों सहित 389 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 66,046 हो गई है.
इसके अलावा, 176 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है. पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 7 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है. लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के संबंध में सूचना भी दे सकते हैं.
65 नशा तस्कर गिरफ्तार
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम “युद्ध नशों विरूद्ध” को 546वें दिन भी जारी रखते हुए 65 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 731 ग्राम हेरोइन, 10 किलोग्राम अफीम, 268 किलोग्राम भुक्की, 140 नशीली गोलियां तथा 3500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है. इसके साथ ही केवल 546 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 76,666 हो गई है.
नशा छुड़ाने के अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने छह व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है.
ये भी पढ़ें- ‘Awarapan 2’ की सफलता के बीच इमरान हाशमी को स्वाइन फ्लू, आइसोलेशन की सलाह, बेंगलुरु शो कैंसिल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









